21 October Top News: चक्रवात का अलर्ट…JMM ने बिहार चुनाव से बनाई दूरी, असरानी का निधन, एक क्लिक में पढ़ें मंगलवार की टॉप 20 खबर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Oct 2025 6:55 AM
टॉप 20 खबरें
21 October Top News: बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. झारखंड की मुख्य राजनीतिक पार्टी जेएमएम ने बिहार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. आईएमडी ने चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है. केरल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. बॉलीवुड अभिनेता असरानी का सोमवार को निधन हो गया. यहां आप देश-दुनिया की 20 टॉप खबरों को एक साथ देख सकते हैं.
1. JMM ने बिहार चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, कांग्रेस RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सोमवार को घोषणा की कि वह पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. पार्टी ने कांग्रेस और आरजेडी पर सियासी साजिश रचने का आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, भारी बारिश की संभावना, 50 की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट (Cyclone Alert) जारी किया है, जिसके 21 अक्टूबर से जोर पकड़ने का अनुमान है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. विक्रांत के नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा और करवार के तट के पास INS विक्रांत पर बहादुर सशस्त्र बल के जवानों के साथ दिवाली मनाई. मोदी ने कहा, कुछ महीने पहले हमने देखा कि केवल विक्रांत का नाम ही पाकिस्तान में भय पैदा कर देता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. आप जल्दी शादी करिये…हलवाई बने राहुल गांधी को मिठाई वाले ने दे दी सलाह
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिवाली के अवसर पर कुछ अलग नजर आए. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष हलवाई की भूमिका में नजर आए. हालांकि इस दौरान उन्हें मिठाई वाले ने शादी कर लेने की सलाह दे डाली. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार ने इस सीट से वापिस लिया नामांकन
शाली की लालगंज विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण अचानक बदल गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार उर्फ राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस कदम से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी, RJD प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के लिए मुकाबला आसान हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 6 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें सुपौल से मिन्नत रहमानी को टिकट मिला. अब तक पार्टी कुल 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. ‘3 करोड़ में बेचा गया टिकट’, भाजपा में शामिल होते ही VIP के इस नेता ने RJD पर लगाया आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तारापुर सीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. VIP के पूर्व जिलाध्यक्ष सकलदेव बिंद ने पार्टी छोड़कर BJP का समर्थन किया और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मंच साझा किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. बिहार के वो ‘बाहुबली बाप’, जिन्होंने अपने बच्चों को बनाया ‘सिस्टम का सिपाही’ आज हैं चुनावी मैदान में
कभी गोलियों की गूंज से कांपता बिहार आज नई कहानियां लिख रहा है. वो दौर जब खेतों में फसल नहीं, बंदूकें बोई जाती थीं, अब शिक्षा, संघर्ष और सुधार की फसल दे रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 155 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी, हमास को भी दिखाई आंख
Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से चीन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने ड्रैगन पर 155 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. रोहित-कोहली के लिए आसान नहीं होगा, ऑस्ट्रेलिया में फेल होने के बाद आर अश्विन की भविष्यवाणी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. हालांकि, दोनों की वापसी उतनी प्रभावी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कोहली शून्य पर पवेलियन लौट गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. विराट कोहली ने नये कप्तान गिल और उपकप्तान श्रेयस का मैदान पर कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
विराट कोहली और रोहित शर्मा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो गई है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. कोहली ने नये कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का खास अंदाज में स्वागत किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. भारत का पहला स्मार्ट गांव, जहां का हर परिवार है इंश्योर्ड और घर-घर में वाई-फाई
गुजरात का पुंसारी गांव भारत का पहला स्मार्ट गांव बनकर उभरा है, जहां हर घर में वाई-फाई, टॉयलेट और सुरक्षा कैमरे मौजूद हैं. बच्चों की शिक्षा पर जोर देकर स्कूल ड्रॉपआउट को शून्य किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. ट्रंप ने फिर उगली आग! बोले- जब तक रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत, लादता रहूंगा टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा, तो अमेरिका टैरिफ जारी रखेगा. हालांकि, भारत की विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया कॉल में ऊर्जा या तेल पर कोई चर्चा नहीं हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं
रजत बेदी ने ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष 4’ में काम करने की अफवाहों पर खुलकर बात की. साथ ही एक्टर ने रोशन परिवार से अपने रिश्ते और संघर्षों पर भी चर्चा की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू
सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीजीटी टीचर के खाली पदों पर भर्तियां जारी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. हवाई जहाज में ऐसे पहुंचता है Oxygen, जानकर हो जाएंगे हैरान
जब थोड़ी सी ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत होती है तो क्या कभी आपने सोचा है कि 35,000 फीट की ऊंचाई प्लेन में पैसेंजर्स कैसे सांस लेते हैं? प्लेन में हवा कहां से आती है? पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. क्या दिमाग को सुस्त बना रहा है ChatGPT? MIT की नयी रिपोर्ट पढ़कर हिल जाएंगे आप
MIT की नयी स्टडी में पाया गया कि लंबे समय तक ChatGPT इस्तेमाल करने से दिमाग की एक्टिविटी 47% तक घट जाती है. जानिए कैसे AI आपकी सोचने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. SanDisk Creator Phone SSD: सिर्फ क्रिएटर्स ही नहीं, आम यूजर्स के लिए भी शानदार
SanDisk Creator Phone SSD सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स ही नहीं, आम यूजर्स के लिए भी एक शानदार पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. शनिवार वाडा में महिलाओं के नमाज पर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वारिस पठान ने BJP पर बोला हमला
महाराष्ट्र में पुणे शहर के ऐतिहासिक शनिवार वाडा (namaz at Shaniwarwada) में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. NDA को वॉक ओवर दे रहा महागठबंधन, चिराग पासवान बोले- दूसरी दिवाली नहीं मना पाएगा विपक्ष
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि इस बार के चुनाव में हमें शानदार जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमारे NDA गठबंधन में सब कुछ समय पर तय हो गया लेकिन महागठबंधन में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










