लैंडिंग के वक्त असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
IAF का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश (Photo: X)

असम के जोरहाट में शनिवार (13 जून) को भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. रक्षा विभाग के प्रवक्ता की ओर से जानें क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था. वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

भारतीय वायु सेना ने बताया कि जोरहाट में दुर्घटनाग्रस्त हुए AN-32 विमान के पास आग बुझाने का काम जारी है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमों को मौके पर भेज दिया गया. अधिकारी स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने और विमान की हालत का आकलन करने में जुटे हैं. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हादसे के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि जोरहाट में AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया है. फिलहाल पूरी जानकारी का इंतजार है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola