सेल में पीआरपी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, जुलाई के साथ मिल सकते हैं पैसे

सेल के अधिकारियों को वित्त वर्ष 2024-25 का पीआरपी जुलाई वेतन के साथ मिलने के आसार हैं। हालांकि, इस बार राशि में 20 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों को वित्त वर्ष 2024-25 के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे(पीआरपी) का भुगतान जुलाई के वेतन के साथ किये जाने के आसार हैं. हालांकि इस बार पीआरपी की राशि पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम रह सकती है.
सूत्रों की मानें, तो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सेल प्रबंधन ने पीआरपी मद में करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 194 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. कंपनी के प्रदर्शन एवं उपलब्ध राशि के आधार पर इस बार पीआरपी में लगभग 20 प्रतिशत तक कमी आ सकती है.
एरियर व वेतन पुनरीक्षण पर भी नजर
पीआरपी भुगतान की खबर के बीच कर्मचारियों ने 39 महीने के लंबित वेतन समझौता एरियर के भुगतान की मांग तेज कर दी है. सेल एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि डीपीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो रही है. उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 से प्रस्तावित चौथे वेतन पुनरीक्षण को समय पर लागू कराने के लिए भी संगठन लगातार प्रयास कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










