पश्चिम बंगाल में फिर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक, तीन दिन पहले बीरभूम में एनआईए ने पकड़ी थी बड़ी खेप

Updated:
विज्ञापन
बरामद विस्फोटक

बरामद विस्फोटक

बीरभूम में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हाल ही में एनआईए की छापेमारी के बाद अब जिला पुलिस ने भी एक परित्यक्त मकान से 800 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 12,400 जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किए हैं। लगातार दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले में एक बार फिर भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले विस्फोटकों की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.तीन दिन पहले ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने इलाके में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए थे. अब बीरभूम जिला पुलिस ने भी एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं.

किराये के मकान में किया था विस्फोटकों का भंडारण

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम को नलहाटी थाना पुलिस ने एक परित्यक्त (सूने) मकान में छापेमारी की. जांच के दौरान वहां से 800 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 12,400 जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 कॉयल डेटोनेटिंग फ्यूज बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हाल ही में इस मकान को किराये पर लेकर विस्फोटकों का भंडारण किया था. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी

गौरतलब है कि सिर्फ तीन दिन पहले एनआईए ने भी इसी क्षेत्र में व्यापक छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए थे. लगातार दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था और अवैध विस्फोटक तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीरभूम जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध के खिलाफ अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

Also Read: कोलकाता एसटीएफ ने ट्रक से जब्त किया गांजा, 7 हिरासत में


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola