बिहार बंद में Viral हुई ये लड़कियां, VIDEO में देखिए इनके प्रोटेस्ट का अनोखा अंदाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के डाकबंगला चौराहा पर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है. वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस तैनात है.

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar Band : पटना के डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में छात्र जुटकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी हाथों में "धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन" लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश खुलकर जाहिर किया और अपनी मांगों पर अड़े रहने की बात कही. मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है. फिलहाल डाकबंगला चौराहा और गांधी मैदान पर प्रदर्शन जारी है और छात्र पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. पत्थरबाजी में कई लोग घायल भी ही गए है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन