PHOTOS : आरा में ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकानें, तस्वीरों में देखिए खतरे के बीच कैसे हो रहा कारोबार

ट्रांसफार्मर के नीचे लगा ठेले पर फल की दुकान

गोपाली चौंक पर ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान
बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान
आरा शहर में बिजली के ट्रांसफार्मरों के नीचे और आसपास दुकानें लगाना आम बात हो गयी है. जगह-जगह ठेला, चाय और अन्य छोटी दुकानें ट्रांसफार्मर के बिल्कुल नीचे या उसके आसपास सज रही हैं. ऐसे में दुकानदार और ग्राहक दोनों संभावित हादसे के खतरे के बीच कारोबार कर रहे हैं.

नवादा चौक के पास ट्रांसफार्मर के नीचे ठेले पर फल की दुकान
बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान
ट्रांसफार्मर को सुरक्षित और खुले स्थान पर रखा जाना जरूरी होता है, लेकिन शहर में कई जगह इसके ठीक नीचे दुकानें संचालित हो रही हैं. दुकानदारों के सामान और अन्य सामग्री के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास अनावश्यक गतिविधियां बनी रहती हैं. इससे ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ या तकनीकी खराबी की आशंका बनी रहती है.

बड़ी चौक स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे ताला की दुकान
बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान
ट्रांसफार्मर के नीचे दुकानें लगने से किसी भी तरह की विद्युत खराबी की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है. ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने, चिंगारी निकलने या आग लगने की स्थिति में आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक इसकी चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में ट्रांसफार्मर के आसपास दुकान लगाना लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है.

गोपाली चौक पर ट्रांसफार्मर के नीचे लगा ठेले पर चूड़ी की दुका

सदर अस्पताल के पास ठेले पर लगा दुकान
बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान
ट्रांसफार्मरों के आसपास लगने वाली दुकानों को लेकर प्रभात खबर ने पड़ताल की. इस दौरान कई जगह स्थिति चिंताजनक नजर आयी. ठेले और चाय की दुकानों के साथ अन्य छोटे दुकानदार भी ट्रांसफार्मर के नीचे या उसके आसपास सामान बेचते दिखाई दिये. इससे साफ है कि बिजली सुरक्षा से जुड़े नियमों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. अनुमंडलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान लगाना गलत है. वहां दुकान नहीं लगनी चाहिए. मामले की जांच की जायेगी और कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी तरह का हादसा होने पर गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए