बंगाल में उग्र हुआ मानसून, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न कोलकाता की सड़क.

पश्चिम बंगाल में मानसून का तांडव जारी है. अगले 6 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान और आपके जिले का हाल.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मानसून एक बार फिर उग्र हो गया है. मानसून ट्रफ अभी दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके असर से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

बारिश, बांधों से पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका

पिछले 3 दिन से बंगाल के बीरभूम, पूर्व बर्धमान और बांकुड़ा जिले में वर्षा का दौर जारी है. इसकी वजह से कई नदियां उफान पर हैं. डीवीसी के पंचेत और मैथम डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से बंगाल के कम से कम 5 जिलों (पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा) में बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है.

बंगाल में क्यों उग्र हुआ मानसून?

क्षेत्रीय मौसम विभाग कोलकाता ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (Well Marked Low Pressure Area) और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय चक्रवात (Upper Air Cyclonic Circulation) की वजह से मानसून उग्र हो गया है.

ये भी पढ़ें: डीवीसी ने मैथन और पंचेत डैम से छोड़ा 1.90 लाख क्यूसेक पानी, बर्धमान समेत 5 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

9 सितंबर तक बंगाल में भारी वर्षा का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के में 9 सितंबर तक लगातार भारी बारिश (07-11 सेमी) होगी. इस दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) भी चलेंगी. बिजली चमकने और वज्रपात (Thunderstorm & Lightning) की भी आशंका जतायी गयी है.

पश्चिम बंगाल में कहां, कितनी हुई वर्षा?

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल में कई जगह मूसलाधार वर्षा हुई. पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट में सबसे ज्यादा 80 मिमी वर्षा हुई. कोलकाता के अलीपुर और बीरभूम के नलहाटी में 70-70 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के सिंगीमारी में 40 मिमी वर्षा हुई.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 9 सितंबर तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

दक्षिण बंगाल में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी | Weather Warning

पूर्व बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में 4 और 5 सितंबर को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (70-110 मिलीमीटर) होगी. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की संभावना है. 5 और 6 सितंबर को पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 8 से 10 सितंबर के बीच बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम| Weather Warning

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 सितंबर तक कूचबिहार, मालदा, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होगी. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 6, 7 और 8 सितंबर को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola