मेष साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026: वाणी में कठोरता लाएंगे, जिससे धन हानि हो सकती है

Updated:
विज्ञापन

Saptahik Mesh Rashifal: क्या यह सप्ताह आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा या चुनौतियों की परीक्षा लेगा? क्या भाग्य आपका साथ देगा या मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी? जानिए इस सप्ताह ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है या नहीं.

विज्ञापन

मेष साप्ताहिक राशि, (Saptahik Mesh Rashi): यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें, बारहवें और प्रथम भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहकर आय बढ़ाएंगे. अंतिम दिनों में चंद्रमा के प्रथम भाव में आने से मानसिक तनाव बढ़ेगी. आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध और ग्यारहवें भाव में राहु मजबूत स्थिति में हैं, जो व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की दिलाएंगे. सूर्य दूसरे भाव में रहकर वाणी में कठोरता लाएंगे, जिससे धन हानि हो सकती है. आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु के साथ शुक्र की युति सुख-साधनों को बढ़ाएगी. प्रेम जीवन में मंगल के प्रथम भाव में होने से साथी के साथ विवाद बढ़ेगा.

सावधानी: इस सप्ताह गुस्से पर पूरी तरह नियंत्रण रखें और कीमती सामान संभालकर रखें.

उपाय: इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

शुभ कलर: लाल
शुभ अंक: 9

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola