रामगढ़ में गैंगस्टर प्रिंस खान के अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़, 1 कुख्यात को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और उनकी टीम

Prince Khan Gang Encounter: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में शिवा घायल हो गया.

विज्ञापन

भरकुंडा से आलोक सिंह की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Prince Khan Gang Encounter : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड स्थित बंद केंद्रीय विद्यालय के पास सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ज्वैलरी दुकान में वारदात की थी तैयारी 

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिवराज राम उर्फ शिवा प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा हुआ है. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. धनबाद और रांची पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि उक्त अपराधी के द्वारा रांची की एक ज्वैलरी दुकान में घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है. इसी जानकारी के बाद रांची और धनबाद पुलिस भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सयाल शिवा जी रोड पहुंची और अपराधी शिवा को गिरफ्तार किया. 

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में शिवा घायल

शिवराज की फाइल फोटो

पूछताछ में शिवा ने पुलिस को बताया कि भुरकुंडा के बंद केंद्रीय विद्यालय के पास छिपाकर हथियार रखा गया है. पुलिस उसे लेकर विद्यालय के पास पहुंची. लेकिन यहां पहुंचते ही शिवा ने पिस्टल उठाकर पुलिस पर गोली चला दी. जिसमें कई पुलिस वाले बाल-बाल बच गये. पुलिस की जबाबी फायरिंग में शिवा को गोली लगी है. दूसरी ओर शिवा के निशानदेही पर पुलिस ने कुजू क्षेत्र से एक अपराधी अनीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 21 गोली व एक पिस्टल बरामद किया गया है. घायल अपराधी शिवा 14 मई को जेल से बाहर आया था. शिवा पहले श्रीवास्तव व दुबे गैंग से जुड़ा हुआ था. बाद में वह अपराधी सुजीत सिन्हा के संपर्क में रहा. उसके बाद प्रिंस खान गिरोह से जुड़ गया.  

घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ एसपी

घटना के बाद घटनास्थल पर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ ने भी पहुंचकर जांच की. अभियान में धनबाद मैथन थाना प्रभारी अभिनव कुमार, रांची लोवर बाजार के थाना प्रभारी लव कुमार सिंह समेत पतरातू अंचल के कई थानों की पुलिस शामिल थी.

ये भी पढ़ेंसरायकेला-खरसावां में सुस्त पड़ा मानसून, कम बारिश से धान की खेती प्रभावित 

ये भी पढ़ेंधनबाद में ई-रिक्शा चालकों में डर और नाराजगी, मोबाइल ऐप से गाड़ियां बंद करने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola