VIDEO: कोलकाता में होगा भारत-ब्राजील का महामुकाबला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा CBF

Updated:
विज्ञापन
Loading video player...

ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल (फोटो- सोशल मीडिया)

भारत और पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

भारत और ब्राजील के बीच प्रस्तावित इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) का दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम की सुविधाओं और मुकाबले से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खान भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

भारत और पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में मुकाबला प्रस्तावित है. इसी को देखते हुए CBF प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं और मैच आयोजन से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया.

खेल मंत्री ने बताया ऐतिहासिक मुकाबला

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खान ने भारत-ब्राजील मुकाबले को भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल के लिए जुनूनी शहर कोलकाता में दुनिया की दिग्गज टीमों में शामिल ब्राजील की मेजबानी करना गौरव की बात है. उन्होंने मैच की टिकटिंग व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष रखने पर भी जोर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल प्रशंसक इस ऐतिहासिक मुकाबले का हिस्सा बन सकें.

भारत के सामने होगी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम

AIFF के मुताबिक, ब्राजील की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम 3 अक्टूबर को कोलकाता में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेलेगी. FIFA वर्ल्ड रैंकिंग लागू होने के बाद यह भारत के सामने आने वाला सबसे ऊंची रैंकिंग वाला प्रतिद्वंद्वी होगा. ब्राजील फिलहाल FIFA रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए पांच बार की विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ खेलना बड़ी चुनौती के साथ-साथ खुद को दुनिया के शीर्ष स्तर पर परखने का शानदार मौका भी होगा.

ये भी पढ़ें: एक गोल तक नहीं कर सकी रोवर्स एफसी, ईस्ट बंगाल महिला टीम ने 12-0 से दर्ज की रिकॉर्ड जीत


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola