ISI के जासूसी नेटवर्क पर बंगाल STF का शिकंजा, वहाब आलम का तीसरा साथी जफर शाम्स हुगली से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस.

ISI Spy Network Bengal: बंगाल STF ने ISI एजेंट वहाब आलम के तीसरे सहयोगी जफर शाम्स उर्फ सनी को हुगली से गिरफ्तार किया. तपसिया से जुड़े जासूसी नेटवर्क की जांच में NIA भी शामिल.

विज्ञापन

ISI Spy Network Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए वहाब आलम के तीसरे साथी जफर शम्स उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक वहाब आलम और आईएसआई एजेंट इस साथी को हुगली जिले के रिसड़ा (Rishra) से दबोचा है. सनी मूल रूप से पूर्वी कोलकाता के तपसिया इलाके का रहने वाला है. वहाब आलम की गिरफ्तारी के बाद से ही सनी फरार हो गया था.

विज्ञापन

कोलकाता के तपसिया से जुड़े हैं जासूसी के तार

एसटीएफ की गहन पूछताछ में अब तक नेटवर्क की कई अहम कड़ियां खुलकर सामने आयी हैं. जफर शाम्स उर्फ सनी से पहले एसटीएफ ने तपसिया इलाके से ही वहाब आलम के 2 अन्य करीबियों इमरान हुसैन और मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार किया था.

नेपाल के रास्ते भारत आया था एजाज

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा वहाब आलम तपसिया में मोहम्मद एजाज के घर पर ही रुकता था. एजाज ने ही उसे भारतीय पहचान पत्र और जाली दस्तावेज मुहैया कराने में मदद की थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल कैबिनेट को मिलेगा पहला एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शुभेंदु कैबिनेट का फैसला

स्लीपर सेल और जासूसी की साजिश

एसटीएफ अधिकारियों को अंदेशा है कि सनी भारत से जुड़ी अति-संवेदनशील और गोपनीय जानकारी आईएसआई (ISI) तक पहुंचाने के लिए नेटवर्क और स्लीपर सेल को मजबूत करने का काम कर रहा था.

कोचबिहार में भी पकड़ाये 3 संदिग्ध, NIA की एंट्री

इससे पहले एसटीएफ ने कूचबिहार जिले के साहेबगंज (भारत-बांग्लादेश सीमा के पास) से 3 अन्य संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों (रशीद उल हक, नूर नसीरुद्दीन अली और शफीकुल इस्लाम) को गिरफ्तार किया था. ये तीनों भारतीय नागरिक हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री

एनआईए (NIA) शुरू करेगी पूछताछ

इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने भी मामले की जांच की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. एनआईए की टीम जल्द ही वहाब आलम, एजाज, इमरान और सनी को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola