PHOTOS: मीरगंज में महादेव का दिव्य श्रृंगार, कहीं फूल-फलों से सजे भोलेनाथ तो कहीं ड्राई फ्रूट्स से हुआ अभिषेक, देखें तस्वीरेें

Updated:
1 / 6
Mirganj Mahadev Shringar : औघड़दानी मंदिर में फूलों, बेलपत्र और हरियाली से की गई सजावट ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया. सावन के अवसर पर बाबा के विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
फुल स्क्रीन में देखें

औघड़ दानी महादेव का हुआ दिव्य श्रृंगार

Mirganj Mahadev Shringar : औघड़दानी मंदिर में फूलों, बेलपत्र और हरियाली से की गई सजावट ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया. सावन के अवसर पर बाबा के विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज
फुल स्क्रीन में देखें

नागपंचमी के दिन हुआ विशेष श्रृंगार

प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज

मीरगंज के औघड़दानी मंदिर में भी बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया. इस श्रृंगार में बाबा के मस्तक पर सर्प और ऊपर विशाल नागफण का स्वरूप बनाया गया. फूल, बेलपत्र और हरियाली से सजाए गए बाबा के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा.

3 / 6
प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज
फुल स्क्रीन में देखें

ड्राई फ्रूट्स और प्रसाद से बढ़ी श्रृंगार की खूबसूरती

प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज

पूजा की थालियों में फल, मिठाई, मेवे, अनाज और अन्य प्रसाद सजाए गए. ड्राई फ्रूट्स और प्रसाद की आकर्षक सजावट ने महादेव के श्रृंगार को खास बना दिया. दीपों और पुष्पों से सजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.

4 / 6
प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज
फुल स्क्रीन में देखें

नागफण से सुशोभित दिखे बाबा भोलेनाथ

प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज

विशेष श्रृंगार में बाबा भोलेनाथ का स्वरूप बेहद मनोहारी नजर आया. मस्तक पर सर्प और उसके ऊपर विशाल नागफण की सजावट ने शिव के पारंपरिक स्वरूप को दर्शाया. श्रद्धालु बाबा के इस दिव्य रूप के दर्शन कर भाव-विभोर नजर आए.

5 / 6
प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज
फुल स्क्रीन में देखें

शिव जी के प्रिय वाहन नंदी का लवा से हुआ श्रृंगार

प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज

नाग पंचमी के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रिय वाहन नंदी का विशेष श्रृंगार किया गया. नंदी को लावा से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने इस अनोखे श्रृंगार के दर्शन कर भगवान शिव व नंदी से सुख-समृद्धि की कामना की.

6 / 6
प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज
फुल स्क्रीन में देखें

सोनारी मठिया में ड्राई फूड से हुआ महादेव का श्रृंगार

प्राचीन औघड़दानी मंदिर मीरगंज

सोनारी मठिया में नाग पंचमी के अवसर पर भगवान महादेव का अनोखा और आकर्षक श्रृंगार किया गया. मंदिर में महादेव को ड्राई फ्रूट्स से सजाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सूखे मेवों से किया गया यह विशेष श्रृंगार भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन