VIDEO: 70वीं BPSC को लेकर सड़क पर संग्राम, सैकड़ों छात्रों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, वीडियो में जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने BPSC 70वीं परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों के साथ धरना दिया. परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

Pappu Yadav Protest On BPSC 70th : पटना के गर्दनीबाग में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सैकड़ों छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे. प्रदर्शन में पीएचडी होल्डर्स, BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी और दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र शामिल हुए. कुछ छात्र अपनी मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

छात्रों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, कथित भ्रष्टाचार और रिजल्ट में भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

छात्रों का आरोप है कि हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले बिहार के मेधावी अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. उनका दावा है कि हिंदी माध्यम के छात्रों का रिजल्ट महज 12 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया, जबकि अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों को ज्यादा तवज्जो मिल रही है.

खाली कॉपी को रैंक 3 देने का आरोप

पप्पू यादव ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक ऐसी कॉपी का जिक्र किया, जिसे उन्होंने बिल्कुल सादी यानी ब्लैंक बताया. उनका आरोप है कि इस कॉपी को भी रैंक 3 दिया गया. इसके अलावा BPSC परीक्षाओं में पेपर लीक, मार्क्स एडिटिंग और ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से परीक्षा कराने जैसे आरोप भी लगाए गए.

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी प्रदर्शनकारियों ने उठाए सवाल

असिस्टेंट प्रोफेसर की हालिया नियुक्ति को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए हैं. उनकी मांग है कि नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो.

पप्पू यादव ने की जांच की मांग

पप्पू यादव ने पूरे मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाने की मांग की. साथ ही बिहार की सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी उठाई.

उन्होंने कहा कि जब तक 70वीं BPSC परीक्षा और दूसरी विवादित नियुक्तियों की जांच नहीं होती, छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा. पप्पू यादव ने सरकार को बिहार बंद की चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा और TRE 4 के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा सकती है.

प्रदर्शनकारी छात्रों को 'बौद्धिक नक्सली' कहे जाने पर भी पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों को इस तरह का नाम देना उचित नहीं है.

Also Read : पटना: थम नहीं रहा 70वीं BPSC का मुद्दा, छात्रों के समर्थन में भगत सिंह की तस्वीर लेकर क्यों बैठे पप्पू यादव?


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन