रिकॉर्ड कमाई से कनेक्टिविटी के नये दौर में कोलकाता मेट्रो, 130 किमी तक बढ़ेगा रेल नेटवर्क

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kolkata Metro Expansion: कोलकाता मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 130 किलोमीटर होने जा रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 में 23.60 करोड़ यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया. चालू वित्त वर्ष में राजस्व में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

Kolkata Metro Expansion: भारत की पहली रैपिड ट्रांजिट प्रणाली यानी कोलकाता मेट्रो (Kolkata Metro) अपने परिचालन और कनेक्टिविटी के एक नये दौर में प्रवेश कर रही है. कोलकाता मेट्रो रेलवे नेटवर्क को आने वाले समय में 130 किलोमीटर तक बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम चल रहा है. मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक प्रेम सागर गुप्ता ने मेट्रो के नेटवर्क विस्तार, यात्रियों की बढ़ती संख्या और राजस्व में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी का खाका पेश करते हुए यह जानकारी दी.

विज्ञापन

रिकॉर्ड पैसेंजर ग्रोथ और राजस्व में उछाल

कोलकाता शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो सेवा ने वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन दोनों में नये मानदंड स्थापित किये हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कोलकाता मेट्रो से रिकॉर्ड 23.60 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो शहरी सार्वजनिक परिवहन में इसकी बढ़ती निर्भरता को दर्शाता है. चालू वित्तीय वर्ष (अप्रैल से जुलाई 2026) के दौरान मेट्रो रेलवे ने 166 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में बनेंगे 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन : पिंक लाइन के लिए हुआ 1587 करोड़ का टेंडर

130 किमी नेटवर्क विस्तार और नये रूट्स

कोलकाता मेट्रो अपने मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाकर लगभग 130 किलोमीटर करने जा रही है. वर्ष 1984 में महज 3.5 किमी से शुरू हुई मेट्रो अब शहर और आसपास के हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों को जोड़ती है. बेलेघाटा से एयरपोर्ट, जोका-माजेरहाट (पर्पल लाइन) और नोवापाड़ा से एयरपोर्ट (येलो लाइन) के साथ-साथ ऑरेंज लाइन और ग्रीन लाइन के पूर्ण परिचालन से शहर में ‘लूप कनेक्टिविटी’ स्थापित होगी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता मेट्रो : यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सुबह 6 बजे पहली ट्रेन, रात 10:43 बजे अंतिम, देखें पूरा टाइम-टेबल

डिजिटल टिकटिंग और ‘आमार कोलकाता मेट्रो’ ऐप

यात्रियों की सुविधा और आसानी से यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत किया गया है. यात्री अब टोकन, स्मार्ट कार्ड और QR-आधारित टिकटों के लिए डिजिटल भुगतान का उपयोग कर रहे हैं. आमार कोलकाता मेट्रो (Aamar Kolkata Metro) मोबाइल ऐप यात्रियों की सुविधा के लिए Google Play Store और Apple App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. इसके माध्यम से टिकटिंग और कार्ड रीचार्ज जैसी सेवाएं सीधे स्मार्टफोन से ली जा सकती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola