कोलकाता में बनेंगे 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन : पिंक लाइन के लिए हुआ 1587 करोड़ का टेंडर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता और उसके आसपास के लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मेट्रो की पिंक लाइन (Line 5) के निर्माण को गति देने के लिए ₹1,587 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है. यह टेंडर बारानगर से बैरकपुर तक 12.3 किलोमीटर के विस्तार के लिए है, जिसमें 10 नये एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता और उसके आसपास के उत्तरी उपनगरों में रहने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है. कोलकाता मेट्रो की पिंक लाइन (Line 5) के निर्माण को गति देने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने 1,587.39 करोड़ रुपए का सिविल टेंडर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण

यह टेंडर बारानगर से लेकर बैरकपुर (मंगल पांडे मेट्रो स्टेशन) तक 12.3 किलोमीटर के विस्तार के लिए जारी किया गया है. इस रूट पर 10 नये एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन और एलिवेटेड वायाडक्ट का निर्माण किया जायेगा. यह पैकेज सीएच (CH) 4.68 किमी से 16.98 किमी के लिए है.

बैरकपुर तक पहुंचेगी कोलकाता मेट्रो

12.45 किलोमीटर लंबा बारानगर-बैरकपुर कॉरिडोर कुल 11 प्रस्तावित स्टेशनों से मिलकर बनेगा. यह रूट उत्तर 24 परगना जिले के अत्यधिक घनी आबादी वाले इलाके को सीधे कोलकाता के मुख्य मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता मेट्रो : यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सुबह 6 बजे पहली ट्रेन, रात 10:43 बजे अंतिम, देखें पूरा टाइम-टेबल

आरवीएनएल की टाइमलाइन

  • अनुबंध शुरू होने के बाद निर्माण पूरा करने के लिए 42 महीने (3.5 वर्ष) का समय दिया जायेगा.
  • इच्छुक कंपनियां 29 सितंबर 2026 तक अपनी बोलियां (Bids) जमा कर सकती हैं.

लंबे समय से लंबित परियोजना को मिली नयी उड़ान

बारानगर-बैरकपुर मेट्रो लाइन लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और संकरे रास्तों की चुनौतियों के कारण अटकी हुई थी. इस टेंडर के आने से यह साफ हो गया है कि अब इस रूट पर जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर सिविल कंस्ट्रक्शन का काम जल्द शुरू हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन में दरार, मेट्रो ने कहा- स्टेशन के मुख्य संरचना पर कोई खतरा नहीं

बीटी रोड पर जाम से मिलेगी मुक्ति

इस परियोजना के पूरा होने से बीटी रोड (BT Road) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी. बैरकपुर, टीटागढ़, खड़दह और कमरहट्टी जैसे इलाकों से कोलकाता आना-जाना बेहद सुगम हो जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola