कोलकाता के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन में दरार, मेट्रो ने कहा- स्टेशन के मुख्य संरचना पर कोई खतरा नहीं

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन की दरार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पिलर में दरार की खबर से हड़कंप मच गया है. मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दरार स्टेशन के बाहरी हिस्से में है और मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं है. जांच जारी है.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के साल्ट लेक स्थित सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पिलर में दरार की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बुधवार को दरार दिखने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गयी. कोलकाता मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में मेट्रो के चीफ इंजीनियरों मौके पर पहुंचे जांच शुरू की.

मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं

मुख्य अभियंता ने स्ट्रक्चरल इंजीनियरों की एक टीम और जनरल कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों के साथ साइट का दौरा किया. मेट्रो ने स्पष्ट किया कि यह दरार से मेट्रो के बाहरी हिस्से (क्लैडिंग) में है और मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं है. शुरुआती जांच के बाद स्टेशन और मेट्रो लाइन में परिचालन चालू है. खबर लिखे जाने तक सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर जांच कर रहे हैं. सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ईस्ट वेस्ट मेट्रो के बंगाल केमिकल और सेंट्रल पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच है. जांच में सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का मुख्य संरचना एकदम सुरक्षित पाई गई है.

संचालन या सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

यह भी देखा गया है कि दरार मुख्य रूप से एस्केलेटर शाफ्ट को घेरने के लिए बनायी गयी दीवार की ऊपरी सतह पर ही है. नतीजतन, संचालन या सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. इससे यात्रियों की आवाजाही को किसी प्रकार का खतरा नहीं है. हालांकि अत्यधिक सावधानी से, दरार के मूल कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. जांच के निष्कर्ष के आधार पर जल्द से जल्द उचित मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पर भी देखी गयी थी दरार

एक साल पहले, देश की पहली भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर ( ब्लू लाइन ) के कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसी ही घटना हुई थी. प्लेटफॉर्म के पिलर्स में दरारें देखी गई थी. जैसे ही यह मामला सामने आया, मेट्रो अधिकारियों ने तुरंत कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया. बाद में, टेस्टिंग के बाद यह तय किया गया कि प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से रिपेयर करने की जरूरत है. जब तक रिपेयर का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक स्टेशन बंद रहेगा. इसीलिए फिलहाल शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो सेवा उपलब्ध है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola