रांची में बेकाबू ट्रक ने पति-पत्नी को बेरहमी से रौंदा, हुई मौत, पलभर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
रांची के सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, Pic Credit- AI, Only for Symbolism
सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेंदा टोला के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे मृतक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ दंपति पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. मृतकों की पहचान पुरुलिया जिले के निवासी 45 वर्षीय रमेश महतो और उनकी 42 वर्षीया पत्नी सिंधुवाला देवी के रूप में की गई है. दोनों अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 150 करोड़ का ट्रेजरी स्कैम, BJP का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- 'बड़ी मछलियों को बचा रही पुलिस'
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के संबंध में सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से सीधी टक्कर मारी, जिससे दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक व वाहन की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए