20 से 100 पार पहुंचा अमृतवाणी पाठ सह किट्टी का कारवां, रांची में जुटीं महिलाएं
रांची के पंजाबी भवन में महिला मंच द्वारा आयोजित वार्षिक अमृतवाणी पाठ सह किट्टी में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
रांची. पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड के महिला मंच की ओर से रविवार से वार्षिक अमृतवाणी पाठ सह किट्टी का आयोजन शुरू किया गया. पंजाबी भवन, लाला लाजपत राय पथ में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया.
कुछ वर्षों में 20 से बढ़कर 100 से अधिक हुई संख्या
आयोजन की संयोजिकाओं बबिता खन्ना, विजया अजमानी और ज्योति चावला ने बताया कि महज कुछ वर्षों में ही कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या 20 से बढ़कर 100 से अधिक हो गयी है. उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक माह पंजाबी भवन में किया जाता है.
गैर-पंजाबी महिलाएं भी होती हैं शामिल
संयोजिकाओं ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है. इसी वजह से बड़ी संख्या में गैर-पंजाबी महिलाएं भी आयोजन में हिस्सा लेती हैं. कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं नियमित रूप से एक-दूसरे से जुड़ती हैं और आयोजन में भाग लेती हैं.
मौके पर बबिता खन्ना, विजया अजमानी, ज्योति चावला, मीनू मेहरा, सीमा उग्गल, अनीता सखूजा, शशि कुजारा, दर्शना अजमानी, वीणा माकन, पूनम माकन, शालिनी जुल्का, कोमल गक्खड़, डॉली भाटिया, वीणा जग्गी, विजया जग्गी, सुमन मिनोचा, अनुपम झा, वीणा दूबे, लाड़ी कौर आदि मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए