तुला राशिफल 15 मई 2026: सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Author : Neha Kumari Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 May 2026 7:30 AM

विज्ञापन

Tula Rashi: क्या आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा? परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी? क्या मेहनत का पूरा फल मिलेगा या और प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी? जानिए आज शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा परिणाम. पढ़ें आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Tula 15 May 2026, तुला राशि: आज का दिन आपके लिए साझेदारी और वैवाहिक जीवन में बदलाव का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा, सूर्य और मंगल की युति है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी. नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आज आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन पार्टनर के व्यवहार में थोड़ी उग्रता हो सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे. अमावस्या तिथि के कारण दाम्पत्य जीवन में छोटी बातों पर बहस से बचें. आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आत्मविश्वास के साथ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी.

सावधानी: आज साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता रखें और क्रोधपूर्ण वाणी का प्रयोग बिल्कुल न करें.
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और सुगंधित इत्र का प्रयोग करें.
शुभ रंग: गुलाबी/सफेद
शुभ अंक: 7

Also Read:- धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola