PHOTOS: झारग्राम में सड़क की दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

बच्चों को झालमुड़ी बांटते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
PM Modi Enjoyed Jhalmuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में लोगों को चौंका दिया. पीएम मोदी का काफिला अचानक सड़क पर रुका. वह कार से उतरे और सड़क के दूसरी तरफ झालमुड़ी की दुकान में पहुंच गये. दुकानदार से अच्छा वाला झालमुड़ी बनाने को कहा. झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद बच्चों को भी बांटा. देखें तस्वीरें.
PM Modi Enjoyed Jhalmuri: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार करने झारग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का दिल जीत लिया. विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार के लिए रविवार को यहां आये प्रधानमंत्री का काफिला अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान के सामने रुका.

पीएम मोदी के काफिले के रुकते ही वहां अचानक लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे. अपनी गाड़ी से निकल कर पीएम मोदी झालमुड़ी की दुकान पर गये. वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया. वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाया और खुद भी खायी.

दुकान पर स्थानीय महिलाओं से भी उन्होंने बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज कालेज चौराहे पर स्थित ‘स्वपनलाल स्पेशल मुरी’ की दुकान में रुककर सभी को चौंका दिया. पीएम मोदी ने दुकान मालिक विक्रम साह से कहा कि अच्छा वाला झालमुड़ी खिलाओ.
इसे भी पढ़ें : 8 बार के विधायक के पास नहीं थी गाड़ी, पत्नी के गहने गिरवी रख बनाया मकान, तंगहाल परिवार को है लखन बागदी पर नाज

प्रधानमंत्री ने दुकानदार से पूछा कि वह अच्छा वाला झालमुड़ी कितने में बेचता है. दुकानदार ने कहा कि आप जितने का कहेंगे, उतने का बना देंगे. फिर मोदी ने पूछा कि कितने में बेचते हो. इस पर उसने कहा कि 10 रुपए, 20 रुपए जितने का लोग कहते हैं, उतने का दे देता हूं. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 रुपए का बनाओ. फिर जेब से 10 रुपए निकालकर भी दिये.

विक्रम साह को अभी तक इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि पीएम मोदी ने उसकी दुकान से झालमुड़ी खरीद कर खायी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका फोटो भी पोस्ट किया.

पीएम मोदी ने लिखा- रविवार के व्यस्त दिन, पश्चिम बंगाल में 4 रैलियों के बीच, झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया.
इसे भी पढ़ें
बंगाल को टारगेट किया तो दिल्ली को भी नहीं छोड़ूंगी, कालना में टीएमसी की रैली में बोलीं ममता बनर्जी
आसनसोल उत्तर में ‘बटन’ वाला खेल, अफवाह और पैसे बांटने का सनसनीखेज आरोप, भाजपा ने की शिकायत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




