पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा

Updated:
विज्ञापन

झारग्राम की रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगलमहल की 40 सीटों पर चुनावी माहौल बनाकर चले गये. उन्होंने टीएमसी पर आदिवासियों की अनदेखी करने और उनका आरक्षण छीनने का आरोप लगाया. 4 मई के बाद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन

PM Modi Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में रविवार का दिन पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम रहा. मोदी ने एक ही दिन में बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में 4 विशाल जनसभा करके जंगलमहल की 40 सीटों पर भाजपा के पक्ष में माहौल बना दिया.

विज्ञापन

जंगलमहल की 40 में 24 सीटों पर टीएमसी का कब्जा

वर्तमान में इन 40 सीटों में से 24 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है. भारतीय जनता पार्टी के पास 16 सीटें हैं. पीएम मोदी का सबसे ज्यादा फोकस उन इलाकों पर रहा, जहां टीएमसी बेहद मजबूत है. जैसे झारग्राम की सभी 4 और पश्चिम मेदिनीपुर की 15 में से 13 सीटें फिलहाल सत्ताधारी दल के पास हैं.

आदिवासियों और पिछड़ों की अनदेखी पर बरसे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस पर आदिवासियों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जा किया. इस पूरे क्षेत्र को भ्रष्टाचार, भय और पिछड़ेपन के गर्त में धकेल दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर उठाये सवाल

प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों आज भी इन जिलों में सड़क, पीने के साफ पानी और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं. पीएम ने टीएमसी पर संविधान की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ओबीसी (OBC) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कोशिश कर रही है. यह संविधान की आत्मा का गला घोंटने जैसा है.

इसे भी पढ़ें : पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे

‘सिंडिकेट राज’ पर वार और महिलाओं के लिए बड़ा वादा

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का रोडमैप पेश किया. उन्होंने घोषणा की कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपए तक की मदद दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आज बंगाल में घर बनाने के लिए भी टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है. सांसद और विधायक केवल अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- मोदी का पतन शुरू, महिला आरक्षण और परिसीमन ‘विभाजन’ का खेल

PM Modi Bengal Rally: TMC के गुंडों को चेतावनी- 4 मई को होगा हिसाब

प्रधानमंत्री का सबसे आक्रामक अंदाज तब दिखा, जब उन्होंने असामाजिक तत्वों को सीधे चेतावनी दी. मोदी ने कहा- मैं तृणमूल के गुंडों को आखिरी मौका देता हूं कि वे चुनाव से पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दें. 4 मई को नतीजे आने के बाद किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें

बंगाल की पहचान बचाना है : नरेंद्र मोदी

मोदी ने इस चुनाव को बंगाल की विरासत और पहचान बचाने की जंग करार दिया. उन्होंने कहा कि आज बंगाल को अपनी पहचान खोने का डर सता रहा है और भाजपा ही इस गौरव को वापस दिला सकती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

पीएम मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर लिखी चिट्ठी, 2026 का चुनाव भय बनाम भरोसे की लड़ाई

बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola