न्यू फरक्का में भू-धंसान की वजह से 8 ट्रेनें रद्द, सबसे पहले गुजरेंगी ये 2 ट्रेनें, कैंसल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें

Updated:
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ इंजन का ट्रायल.

Indian Railways News: पश्चिम बंगाल के न्यू फरक्का में रेल ट्रैक धंसने की घटना के बाद शनिवार को भी रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया. हालांकि, 5 सितंबर को 2 एक्सप्रेस ट्रेनें इस रूट से गुजरेंगीं. प्रभावित ट्रेनों और उनके बदले हुए मार्गों की जानकारी यहां उपलब्ध है.

विज्ञापन

Indian Railways News: पश्चिम बंगाल में पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के न्यू फरक्का में 2 सितंबर को रेल ट्रैक धंसने के बाद से पटरी की मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. ट्रायल रन के बाद शनिवार (5 सितंबर) को सबसे पहले 2 ट्रेनों 13176 सिलचर-सियादह कंचनजंगा एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 4 सितंबर 2026) और 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026) को इस रूट पर चलाया जायेगा. हालांकि 5 सितंबर को इस रूट से चलने वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. कई ट्रेनों के रूट शनिवार को भी डायवर्ट रहे. पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

5 सितंबर को रद्द ट्रेनों की लिस्ट|Cancelled Train List

पूर्व रेलवे ने बताया है कि 4 सितंबर 2026 को डाउन लिंक ट्रेन को रद्द थी. इसलिए 5 सितंबर को 53433 अजीमगंज-बरहड़वा पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया. 5 सितंबर को जो ट्रेनें रद्द रहीं, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

  1. 53028 मालदा टाउन-अजीमगंज पैसेंजर
  2. 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
  3. 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू
  4. 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर
  5. 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
  6. 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू
  7. 53433 अजीमगंज-बरहड़वा पैसेंजर
  8. 53029 अजीमंगज-भागलपुर पैसेंजर

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम अंतिम चरण में, शुरू हुआ ट्रायल

कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल रूट पर डायवर्ट ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने रेलवे ट्रैक के धंसने की वजह से 3 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिये हैं. ये ट्रेनें कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेंगी. डायवर्ट की गयी ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.

  • 14003 मालदा टाउन- नयी दिल्ली एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  • 15744 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 3 सितंबर 2026)
  • 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल (यात्रा की शुरुआत 3 सितंबर 2026)

न्यू फरक्का-अजीमगंज-कटवा-बंडेल रूट पर डायवर्ट की गयी 5 ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने 5 ट्रेनों को न्यू फरक्का-अजीमगंज-कटवा-बंडेल के रास्ते चलाने का फैसला किया है. सभी 5 ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.

  1. 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  2. 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 4 सितंबर 2026)
  3. 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  4. 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  5. 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)

ये भी पढ़ें: Farakka Rail Line: 24 घंटे के अंदर फरक्का में एक और तबाही के आसार, ट्रेन चलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं

न्यू फरक्का-अजीमगंज-नलहाटी के रास्ते चलेंगी ये 5 ट्रेनें

  1. 16524 बालूरघाट-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  2. 17032 अगरतला-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (Agartala - Charlapalli Express (यात्रा शुरू होने की तारीख 4 सितंबर 2026)
  3. 13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 5 सितंबर 2026)
  4. 16223 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु-राधिकापुर एक्सप्रेस(यात्रा शुरू होने की तारीख 3 सितंबर 2026)
  5. 15929 ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख 3 सितंबर 2026)
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola