बारासात-बी गार्डन रूट की बस सेवा कल रहेगी बंद, जानें क्या है वजह
कोलकाता के बस स्टैंड से निकलती एक बस.
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज का आयोजन किया जायेगा. इस कारण 19 सितंबर को बारासात-बी गार्डन रूट की बस सेवा 24 घंटे के लिए स्थगित रहेगी. यूनियन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही उन्हें पोस्टर के जरिये सूचना दे दी गयी है.
विश्वकर्मा पूजा पर प्रीतिभोज के कारण 19 सितंबर यानी शनिवार को बारासात-बी गार्डन रूट की बस सेवा 24 घंटे बंद रहेगी. यह नोटिस बारासात-बी गार्डन बस मजदूर संघ (बीएमएस) और बस मालिक संगठन की ओर से जारी किया गया है.
प्रीतिभोज का आनंद लेंगे सभी कर्मचारी
संघ के के सचिव प्रणब दास ने कहा कि कर्मचारी साल भर ड्यूटी करते हैं. साल में एक दिन प्रीतिभोज के लिए सेवा बंद कर सभी आनंद मनाते हैं. फिर भी शाम के बाद अगर कोई बी गार्डन की तरफ जाना चाहे, तो जा सकता है.
यात्रियों को पहले ही दी जा चुकी है जानकारी
संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शरीफुद्दीन अहमद ने बताया कि यात्रियों को पहले से ही जानकारी दे दी गयी है. एक सप्ताह पहले से ही बसों में पोस्टर लगाये गये हैं. इस रूट पर कुल 50 से 53 बसें चलती हैं और सभी को बंद रखने का फैसला लिया गया है. यह रूट काफी महत्वपूर्ण है. उत्तर 24 परगना से बाइपास होते हुए हावड़ा जाने के लिए यह बस अहम है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानें कितने का है टिकट
सॉल्टलेक जाने वालों को होगी परेशानी
सॉल्टलेक के लिए कई कर्मचारी इस बस पर निर्भर हैं. हालांकि संगठन के नेताओं ने बताया कि पूजा के दिन 18 सितंबर को बस सेवा पूरी तरह सामान्य रहेगी. उस दिन किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. 19 सितंबर को प्रीतिभोज का एक कार्यक्रम रखा गया है, इसी कारण एक दिन सेवा बंद रखने का फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए