अन्नपूर्णा भंडार योजना : खाते में नहीं आये 3000 रुपए तो क्या करें? जानें देरी की वजह और स्टेटस चेक करने का तरीका

Updated:
विज्ञापन

अन्नपूर्णा योजना में अपना नाम शामिल कराने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं.

Annapurna Scheme Payment Status: पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना की 3000 रुपए की किस्त रुकने के कारण और समाधान. ऑनलाइन एप्लिकेशन स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका जानें.

विज्ञापन

Annapurna Scheme Payment Status: पश्चिम बंगाल सरकार की 'अन्नपूर्णा भंडार योजना' (Annapurna Bhandar Yojana) के तहत मिलने वाली 3,000 रुपए की किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है. कई लाभार्थियों के खातों में अभी तक अगस्त महीने की किस्त की राशि नहीं आयी है. हालांकि, सरकार ने चरणबद्ध (Phased Manner) तरीके से इस योजना की राशि जारी की जा चुकी है. यदि आपके बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो परेशान होने की बजाय पहले अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) और बैंक खाते का ब्योरा अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

भुगतान में देरी के मुख्य कारण

  • पैसे नहीं मिलने की पहली वजह आपके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) सक्रिय नहीं होना हो सकता है.
  • दूसरी वजह हो सकती है आवेदन पत्र, बैंक पासबुक और आधार कार्ड में नाम या अन्य जानकारी में स्पेलिंग संबंधी अंतर.
  • तीसरी वजह बता दें कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी या आयकरदाता (Income Tax Payees) है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • चौथी वजह- यदि आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं, तो हो सकता है कि पैसा आपके किसी अन्य प्राथमिक आधार-लिंक्ड खाते में भेजा गया हो.
  • पांचवीं वजह यह हो सकती हैकि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या उप-मंडल अधिकारी स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन अधूरा रह गया हो.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार के लिए क्यों परेशानी का सबब बन गयी ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना?

आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें | How to Check Status

लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं. आईए, आपको पूरी प्रक्रिया बताते हैं.

  • पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक पोर्टल Social Security Portal या Samarth WB Portal पर जाएं.
  • Track Application या Check Status के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, आधार नंबर या Beneficiary ID दर्ज करें. ऐसा करने पर आपके मोबाईल फोन पर एक OTP आयेगा. यहां OTP डालकर क्लिक करते ही आप लॉग-इन हो जायेंगे. अगर आपके आवेदन में कुछ कमी है, तो उसे पूरा करें.
  • अगर आपका नाम Approved / Payment Processing वाली लिस्ट में है, तो इसका मतलब यह है कि आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है और राशि आपके बैंक अकाउंट में जल्द ट्रांसफर कर दी जायेगी.
  • अगर आपका नाम Pending at BDO Office की लिस्ट में है, तो समझ लीजिए कि प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के स्तर पर अभी आपके आवेदन की जांच जारी है.
  • अगर आपके आवेदन में कहीं Bank Account Invalid लिखा है, तो इसका मतलब यह हुआ कि बैंक खाते की जानकारी आधार कार्ड के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही है. आपको अपने बैंक में जाकर आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करवाना होगा.
  • अगर आपके आवेदन में Rejected लिखा है, तो आपको इस योजन के लिए अयोग्य पाया गया है. यदि यह गलती से हुआ है, तो BDO कार्यालय में जाकर आप अपील कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टीएमसी का आरोप- अन्नपूर्णा भंडार भाजपा का पहला घोटाला, शुभेंदु अधिकारी ने दिया करारा जवाब

पैसे नहीं मिले तो तुरंत करें ये 3 काम

  1. यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और वह आधार कार्ड से लिंक होने के साथ-साथ DBT-Enabled है.
  2. यदि ऑनलाइन स्टेटस Bank Account Invalid दिखाता है, तो अपनी बैंक पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ अपने प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) या नगर निगम कार्यालय में जायें.
  3. पोर्टल पर दिये गये शिकायत अनुभाग (Grievance Redressal) में जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola