पश्चिम बंगाल के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा 28 अगस्त का मौसम
छाता लेकर बारिश में सड़क पार करती युवती.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. 28 अगस्त को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए परामर्श भी दिया है.
West Bengal Weather Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि 28 अगस्त को उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं (Gusty winds) चल सकती हैं. राज्य के कुछ दूर-दराज या अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि मानसून ट्रफ रेखा (Monsoon Trough) और बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण राज्य के दक्षिणी व तटीय जिलों के साथ-साथ उत्तरी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट
मौसम विभाग ने जारी किया परामर्श
मौसम विभाग ने परामर्श जारी करते हए कहा है कि तेज आंधी, बारिश या बिजली कड़कने के दौरान लोग खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न रहें. जर्जर या कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें और जलाशयों के संपर्क में आने से बचें. वाहन चलाते समय सड़क की स्थिति और दृश्यता पर भी ध्यान देने की अपील की गयी है.
ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए