हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

पानी गिरने से परेशान यात्री और ट्रेन में खाली पड़ी कई सीटें. फोटो : प्रभात खबर

Howrah Bhubaneswar Jan Shatabdi Leakage: 12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के C-1 कोच में छत से झरने की तरह पानी गिरने से यात्री भींग गये. TTE से शिकायत के बावजूद नहीं मिली मदद. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Howrah Bhubaneswar Jan Shatabdi Water Leakage: दक्षिण पूर्व रेलवे की 12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Express) में गुरुवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब एसी कोच से झरने की तरह पानी गिरने लगा. ट्रेन के वातानुकूलित (AC) C-1 कोच की छत में लाइट सीलिंग के गैप से पानी गिरने लगा. इससे कई सीटें और यात्रियों के कीमती सामान भीग गये.

रेलवे ने नहीं की कोई व्यवस्था

हावड़ा स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद खड़गपुर तक और वहां से भुवनेश्वर पहुंचने तक कोच के अंदर लगातार झर-झर पानी गिरता रहा. ट्रेन में सवार यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद रेलवे की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. पानी रोकने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी.

View on Instagram

सीट नंबर 1 से 8 तक हुई ऐसे गिरा पानी मानो शावर चल रहा हो

ट्रेन के सी-1 कोच में सीट नंबर 1 से 8 तक के हिस्से में लाइट फिटिंग्स के बीच से अचानक तेजी में पानी गिरने लगा. ट्रेन में यात्रा करने वाले दर्शील तिवारी ने बताया कि सी-1 कोच में छत से पानी इतनी तेजी से गिर रहा था मानो कोच के भीतर किसी ने शावर (झरना) चला दिया हो. हमने तुरंत टीटीई (TTE) को इसकी जानकारी दी और शिकायत की, लेकिन सफर खत्म होने तक रेलवे ने समस्या का कोई समाधान नहीं किया.

ये भी पढ़ें: भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास बनेगी नयी रणनीतिक रेलवे लाइन, 272 करोड़ खर्च होंगे

यात्रियों ने लापरवाही पर उठाये सवाल

यात्रियों ने रोष जताते हुए कहा कि हावड़ा या खड़गपुर जैसे बड़े जंक्शनों पर भी रेलकर्मियों ने कोच की मरम्मत या पानी रोकने की कोई कारगर व्यवस्था नहीं की. प्रीमियम और एसी श्रेणी के कोच में इस तरह की घटना रेलवे के रखरखाव और पर सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में लें दार्जिलिंग की हसीन वादियों का आनंद, शुरू हो रही विशेष टॉय ट्रेन सेवा, जानें रूट और किराया

यात्रियों ने की नियमित रखरखाव की मांग

यात्रियों ने रेल मंत्रालय और दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाये. एसी कोचों की छत, सीलिंग और वॉटरप्रूफिंग की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में यात्रा कर रहे लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़े.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola