भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास बनेगी नयी रणनीतिक रेलवे लाइन, 272 करोड़ खर्च होंगे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उत्तर बंगाल में भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास एक नयी रणनीतिक रेलवे लाइन बनाने की मंजूरी दी है. यह 272 करोड़ रुपए की 'जलढाका प्रोजेक्ट' राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी.

विज्ञापन

भारत सरकार ने सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया है. रेल मंत्रालय ने उत्तर बंगाल में भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास 17 किलोमीटर लंबी एक नयी रणनीतिक रेलवे लाइन ‘जलढाका प्रोजेक्ट’ के निर्माण को मंजूरी दी है. इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 272 करोड़ रुपए होगी.

विज्ञापन

परियोजना का मार्ग और विस्तार

नया रेल नेटवर्क उत्तर बंगाल में चालसा के पास ‘खुनिया मोड़’ से शुरू होकर जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के वन क्षेत्रों से गुजरते हुए जलढाका तक पहुंचेगा. यह प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के अलीपुरदुआर रेलवे डिवीजन में आयेगा. चूंकि यह मार्ग चपरामारी वन्यजीव अभयारण्य जैसे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरता है, इसलिए मानसून के बाद वन और वन्यजीव विभाग के साथ संयुक्त सर्वेक्षण शुरू किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बंगाल को दी 83433 करोड़ की परियोजनाएं, शमिक भट्टाचार्य को अश्विनी वैष्णव का जवाब

रणनीतिक और भौगोलिक महत्व

यह रेलवे लाइन सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद खास है. जलढाका नदी सिक्किम के जीलेप ला पास के समीप कुपुप झील से निकलती है, जो डोकलाम ट्राई-जंक्शन सीमा के बेहद करीब है. यह वही डोकलाम क्षेत्र है, जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक गतिरोध बना रहा था. सीमा के निकट चीन द्वारा किये जा रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण को देखते हुए भारत का यह कदम बेहद रणनीतिक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत का पहला ग्लोबल रेल लीजिंग प्लेटफॉर्म बनायेगी बंगाल की टेक्समैको रेल, 2000 करोड़ का होगा निवेश

टूरिज्म और दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ जयंत राय ने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को बल मिलेगा, बल्कि डुआर्स क्षेत्र में पर्यटन को भी नयी उड़ान मिलेगी. इस रेल संपर्क से जलढाका, बिंदु, तोड़े और तांगता जैसे सुदूर सीमावर्ती इलाकों के लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चालसा से बॉर्डर की ओर लगभग 200 किमी लंबी लाइन बिछाने की योजना पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को 4 लाख रिश्वत लेते सीबीआई ने हावड़ा स्टेशन से दबोचा, झारखंड-बिहार में भी कार्रवाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola