सिर्फ NEET परीक्षा नहीं टली, रिजल्ट, काउंसलिंग और एडमिशन में भी होगी देरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 May 2026 3:50 PM

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

NEET UG 2026: नीट परीक्षा लगातार पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण विवाद में आ गई है. परीक्षा रद्द होने के से न सिर्फ विवाद बढ़ा है बल्कि एडमिशन में भी देरी हो सकती है.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द कर दी है. तथाकथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए परीक्षा कैंसल की गई. लेकिन इससे नीट अस्पिरेंट का फ्यूचर खतरे में दिख रहा है. हालांकि, NTA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 7-10 दिनों में री-नीट (Re NEET Exam) के लिए जानकारी दी जाएगी. लेकिन परीक्षा में हो रही देरी से रिजल्ट और एडमिशन, सारे प्रोसेस में देरी हो रही है. आइए, समझते हैं कि अगर नीट परीक्षा में देरी होती है तो इससे नीट अस्पिरेंट के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा.

नीट परीक्षा की नई डेट कब आएगी?

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोबारा परीक्षा आखिर कब होगी. NTA ने कहा है कि जल्द-से-जल्द परीक्षा की नई डेट आएगी. लेकिन इस बीच कई सारे एग्जाम हैं. ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है.

दो महीने तक लेट हो सकता है MBBS सेशन

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर मिड जून तक री-एग्जाम हो भी जाता है, तो रिजल्ट जुलाई के मध्य तक आने की संभावना है. इसके बाद ऑल इंडिया कोटा और राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू होगी, जिससे पूरा मेडिकल एडमिशन शेड्यूल पीछे खिसक जाएगा. ऐसे में कई मेडिकल कॉलेजों का अकैडमिक सेशन अगस्त के बदले और देर से शुरू हो सकता है. वहीं अगर याचिका कोर्ट में दर्ज होती है तो प्रोसेस और लेट शुरू हो सकती है.

क्या बदल जाएगा नीट परीक्षा का सिस्टम?

नीट परीक्षा लगातार पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण विवाद में आ गई है. ऐसे में NTA पर सवाल उठ रहे हैं. कई एजुकेशन एक्सपर्ट और अन्य एक्सपर्ट NTA को भंग कराने तक की मांग कर रही है. कई लोग ऑनलाइन (CBT) मोड में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकारी अधिकारियों का कहना है कि 23-25 लाख स्टूडेंट्स के लिए एक दिन में पूरी तरह ऑनलाइन परीक्षा कराना फिलहाल मुश्किल है. देशभर में इतने बड़े स्तर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़ें- रविवार के दिन ही क्यों होती है NEET परीक्षा? नहीं जानते होंगे इसका जवाब 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola