बेतिया के आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, डीएम समेत अधिकारियों ने किया नमन

Updated:
विज्ञापन
श्रदांजलि सभा में भाग लेते डीएम महापौर एवं अन्य

बेतिया में 24 अगस्त 1942 को देश के लिए शहीद होने वाले आठ अमर शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर सशस्त्र बल के जवानों ने सलामी परेड प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. भारत की आजादी के लिए 24 अगस्त 1942 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेतिया के आठ अमर शहीदों की स्मृति में सोमवार को शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह समेत जिले के वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bettiah News: सशस्त्र बल के जवानों ने दी सलामी

श्रद्धांजलि सभा से पहले सशस्त्र बल के जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी परेड प्रस्तुत की. इसके बाद जिलाधिकारी समेत उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा : डीएम

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा. शहीदों ने देश के लिए त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

उन्होंने शहरवासियों से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और जिले, राज्य व देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने की अपील की. डीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए.

देशहित में काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

डीएम ने कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और देश के हित में कार्य करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया, एसएसपी कुमार गौतम, डीडीसी नितीन वैभव काजले, एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, एसडीओ विकास कुमार, ओएसडी सुजीत कुमार समेत जिले के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन