सावन की अंतिम सोमवारी पर सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर में संध्या श्रृंगार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर बेतिया के सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक श्रृंगार और संध्या आरती में शामिल हुए कई गणमान्य लोग।
Bettiah news: श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शहर के प्रसिद्ध सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. शाम होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो गया.
आपके शहर में
महादेव का दिखा मनोरम श्रृंगार, लोगों ने किया पूजन अर्चन
अंतिम सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया. इसके बाद विधिवत संध्या श्रृंगार पूजा और आरती हुई. आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.
पूर्व विधायक, डीआईजी समेत तमाम गणमान्य हुए शामिल
संध्या श्रृंगार पूजा में पूर्व विधायक प्रकाश राय, डीआईजी हरकिशोर राय, अवर निबंधक गिरीशचंद, उद्योगपति-व्यवसायी मनोज गोयनका एवं विधान गोयनका सपरिवार शामिल हुए. सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की.
भगवान शिव की होती है विशेष पूजा: अमित गिरी
शिवभक्त अमित गिरी ने बताया कि श्रावण की अंतिम सोमवारी पर सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है. संध्या आरती और भगवान शिव के आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और अंतिम सोमवारी पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए