ममता बनर्जी का Facebook LIVE: शुभेंदु सरकार पर बरसीं तृणमूल सुप्रीमो, जानें राजनीति से संन्यास पर क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Facebook LIVE: ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव आकर राजनीति से संन्यास की खबरों का खंडन किया. जनगणना, एनआरसी, मतदाता सूची और अन्नपूर्णा योजना को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला. 32 मिनट तक किन मुद्दों पर की बात, पढ़ें.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Facebook LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने यह भी बताया कि वह राजनीति से संन्यास लेने जा रही हैं या कभी ऐसा नहीं करेंगी. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव (Facebook LIVE) आकर जनगणना से लेकर एनआरसी, एसआईआर से लेकर जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई झड़प और अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले पैसे के वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने जारी किया 32 मिनट का Video संदेश

ममता बनर्जी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से 32 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामान्य जनता को संदेश दिया. उन्होंने सबसे पहले बंगाल की नयी सरकार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा भंडार योजना के पैसे नहीं मिलने की वजह से महिला ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि मार्च तक उनकी सरकार ने महिलाओं के खाते में लक्ष्मी भंडार योजना के पैसे भेजे. चुनाव के बाद 75 फीसदी लोगों के नाम इस लिस्ट से काट दिये गये. हालांकि साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सटीक तथ्यों के बारे उनको जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि लाभुकों के नाम अपात्र बताकर काटे जा रहे हैं.

कभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी

ममता बनर्जी ने इस संबोधन में कहा कि वह कभी राजनीति से संन्यास नहीं लेंगीं. उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के 4 महीने के भीतर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चेहरा जनता के सामने आ गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वह भाजपा को नेपथ्य में नहीं धकेल देतीं, तब तक चुप नहीं बैठेंगीं.

ये भी पढ़ें: मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी

जनगणना और एनआरसी को लेकर दी चेतावनी

इस LIVE वीडियो (फेसबुक लाइव) में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जनगणना की प्रक्रिया असल में नेशनल रजिस्टर ऑफ नागरिकों (NRC) को पिछले दरवाजे से लागू करने का प्रयास है. इसे राजनीतिक दलों से बिना सलाह मशविरा किये थोपा जा रहा है. उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जनगणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि इससे उनकी निजी बचत पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने ‘गिरगिटी’ कविता से अपनों पर साधा निशाना, 20 सांसद और 50 विधायक छोड़ेंगे साथ?

SIR में अवैध तरीके से वोटर के नाम काटे गये : ममता

टीएमसी (कालीघाट गुट) की सर्वोच्च नेता ने आरोप लगाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची से लाखों वैध मतदाताओं के नाम काट दिये गये. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वह इसके खिलाफ एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगी.

ये भी पढ़ें: अस्पताल में ममता बनर्जी, बंगाल की सड़कों पर दीदी के समर्थक, CM की ‘चोट’ कितनी गंभीर है?

जादवपुर विश्वविद्यालय में झड़प का भी किया जिक्र

ममता दी ने अपने संबोधन के अंत में जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने कैंपस में सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया. बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि भले ही कुछ छात्रों के विचारों से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन वे उनका सम्मान करती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola