ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के स्कूल में सांप ने बच्चे को डंसा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

Kolkata School Snake Bite: कोलकाता के भवानीपुर में मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में टिफिन ब्रेक के दौरान 6 साल के बच्चे को सांप ने काटा. SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया. वन विभाग को दी गयी सूचना.

विज्ञापन

Kolkata School Snake Bite: कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र में शहर के प्रसिद्ध मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में सोमवार को हड़कंप मच गया, जब पहली कक्षा में पढ़ने वाले 6 साल के छात्र द्रुप्तो पाल को टिफिन ब्रेक के दौरान सांप ने काट लिया. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बंगाल चुनाव 2026 में इसी सीट से निर्वाचित हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ी थीं. छात्र टॉलीगंज का रहने वाला है. घटना के बाद तुरंत हरकत में आये स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया और बच्चे को गंभीर हालत में पास के सरकारी एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज जारी, वन विभाग को दी गयी सूचना

एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है और जरूरी प्राथमिक जांच की जा रही हैं. फिलहाल छात्र की हालत स्थिर है. रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: सर्पदंश का इलाज करने वाले कृष्ण मंडल को जहरीले सांप चंद्रबोड़ा ने डंसा, हो गयी मौत

कैंपस की जांच के निर्देश

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने वन विभाग (Forest Department) को सूचित किया. वन विभाग की टीम को स्कूल परिसर में बुलाकर उनसे झाड़ियों व संदिग्ध कोनों का निरीक्षण करने और सुरक्षा जांच करने की अपील की गयी है.

ये भी पढ़ें: बांकुड़ा : बारिश का मौसम आते ही बढ़ने लगे सर्पदंश के मामले, दहशत में किसान

बढ़ती घटनाएं और अभिभावकों की चिंता

कुछ दिनों पहले ही कोलकाता के एक अन्य प्रमुख निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र को सांप काटने की खबर सामने आयी थी. शहर के स्कूलों में लगातार हो रही इन घटनाओं से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता व्याप्त है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola