बेतिया में अस्पतालों की व्यवस्था पर डीएम सख्त, डॉक्टर-कर्मियों की 100% उपस्थिति का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते जिलाधिकारी

बेतिया में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने अस्पतालों के आसपास संचालित अवैध जांच घरों और दवा दुकानों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने सिविल सर्जन को सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मियों के नाम सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके.

अवैध जांच घरों और दवा दुकानों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने सरकारी अस्पतालों के आसपास संचालित अवैध जांच घरों और दवा दुकानों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जांच सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखने को कहा.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व समेत वन क्षेत्रों में सर्पदंश की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

विद्यार्थी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में 25 अगस्त को आयोजित होने वाले विद्यार्थी सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने शिविर में छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया.

पूर्व में आयोजित शिविरों के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने को भी कहा गया.

बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों पर सख्ती

बैठक से अनुपस्थित कई पदाधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को शोकॉज करने तथा वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया. डीएम ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता और तत्परता बरतने को कहा.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन