सावन की अंतिम सोमवारी पर हुगली नदी में बह गये 2 युवक, कोलकाता पुलिस ने बचाया
हुगली नदी.
Kolkata Police Saves Drowning Boys: कोलकाता के अहिरीटोला घाट पर हुगली नदी में डूब रहे 2 लड़कों को कोलकाता पुलिस के डीएमजी जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. जानें पूरी रिपोर्ट.
Kolkata Police Saves Drowning Boys: कोलकाता के अहिरीटोला घाट पर सावन मास की अंतिम सोमवारी पर स्नान करने के लिए हुगली नदी में उतरे दो लड़के तेज धार में बह गये. केष्टोपुर के रहने वाले इन दोनों लड़कों को कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन समूह (Disaster Management Group - DMG) और रिवर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बचाकर नदी से बाहर निकाल लिया.
सुबह 8:30 बजे हुई घटना, घाट पर थी भारी भीड़
श्रावण मास के आखिरी सोमवार की वजह से अहिरीटोला घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इसी दौरान केष्टोपुर के 2 लड़के स्नान करते समय गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई सत्यजीत बनर्जी, डीएमसी कांस्टेबल मिथुन मंडल और सिविक वॉलेंटियर राजेश मंडल ने लड़कों को मुसीबत में देखते ही तुरंत पानी में छलांग लगा दी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
ये भी पढ़ें: हुगली: नदी में डूबे युवक व तीन नाबालिगों के शव हुए बरामद
श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
राहत एवं बचाव के बाद दोनों लड़कों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया. पुलिस प्रशासन ने घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं से नदी में उतरते समय सतर्कता बरतने और सुरक्षा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: हुगली नदी में डूबने से मौत, दोस्त पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए