UPSSSC Lower PCS परीक्षा 2026 की Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 23 अगस्त को परीक्षा दी थी, वे अब अपने संभावित स्कोर देख सकते हैं.
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने Lower PCS परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. आयोग ने यह Answer Key आज यानी 24 अगस्त 2026 को जारी की है. यह भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. इससे उम्मीदवार अपने संभावित नंबर का अंदाजा लगा सकेंगे.
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 Out: 2587 पदों पर हुई है भर्ती
UPSSSC ने इस भर्ती के जरिए कुल 2587 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून 2026 थी. इस भर्ती में Mandi Supervisor, Auditor, Executive Officer, Assistant Treasury Accountant समेत कई पद शामिल हैं.
भर्ती में चयन के लिए सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. इसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई. आगे जरूरत के अनुसार स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC यूजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
ऐसे चेक करें Lower PCS Answer Key
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट के Notice Board या Examination सेक्शन में जाएं.
- यहां Lower PCS Examination 2026 से जुड़ी Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड कर लें.
- अभ्यर्थी आंसर की से अपने सही और गलत आंसर्स का मिलान कर सकते हैं. इससे उन्हें परीक्षा में संभावित स्कोर का अंदाजा मिल जाएगा.

UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: सबसे जरूरी बात
यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Answer Key वेबसाइट पर 30 अगस्त तक ही रहेगी. आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 Download Here
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: आगे क्या होगा?
आंसर की जारी होने के बाद आयोग आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा. अगर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाता है, तो आयोग इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर देगा. इसके बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
ऐसे में उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें. किसी भी अपडेट के लिए आयोग की ओर से जारी सूचना को ही अंतिम मानें.
ये भी पढ़ें: UP में फिमेल हेल्थ वर्कर के 5272 पदों का रिजल्ट जारी, यहां देखे अपना स्कोर कार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए