UPSC Plan B: तैयारी के साथ रखें ये बेस्ट 'प्लान बी' ताकि फ्यूचर रहे सेफ
UPSC एस्पिरेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UPSC Plan B: UPSC की तैयारी के दौरान एक मजबूत 'प्लान बी' रखना बेहद जरूरी है. स्टेट PCS, SSC CGL, बैंकिंग, UGC NET और NGO सेक्टर जैसे बेहतरीन बैकअप करियर ऑप्शन्स फ्यूचर को सेफ करने में मददगार हो सकते हैं.
UPSC Plan B: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सिविल सर्विसेज एग्जाम देश के सबसे टफ कॉम्पिटिशन में से एक है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स परीक्षा देते हैं, लेकिन सीटें सीमित होती हैं. ऐसे में पढ़ाई के साथ एक मजबूत 'Plan B' रखना बेहद जरूरी है ताकि आपका टाइम और फ्यूचर सेफ रहें.
स्टेट पीसीएस (BPSC ,UPPSC): सबसे सटीक बैकअप
UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे बिहार BPSC या UPPSC) का सिलेबस काफी हद तक एक जैसा होता है. अगर आपकी GS (जनरल स्टडीज) की तैयारी अच्छी है, तो स्टेट PCS आपके लिए सबसे आसान और बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
| करियर ऑप्शन (Plan B) | UPSC से समानता (Syllabus Overlap) | मुख्य फायदा |
| BPSC, UPPSC | 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सिलेबस सेम | क्लास 1 व 2 गजटेड अफसर बनने का चांस |
| SSC CGL, Bank PO | GS और रीजनिंग पार्ट हेल्पफुल | साल में कई बार वैकेंसी का मौका |
| UGC NET (Teaching) | ऑप्शनल सब्जेक्ट का पूरा यूज | कॉलेज में प्रोफेसर बनने का सेफ रास्ता |
ये भी पढ़ें: BPSC Exam Prep: छूट ना जाए मौका, सरकारी नौकरी पाने के लिए पिछले सालों के ये 20 सवाल जरूर देखें
इन 4 सेक्टर्स में भी बना सकते हैं शानदार करियर
- SSC CGL और बैंकिंग सेक्टर: अगर आपकी मैथ्स और रीजनिंग पर कमांड है, तो SSC CGL (Income Tax Inspector, ASO) और Bank PO की तैयारी साथ में कर सकते हैं. इसमें सिलेक्शन प्रोसेस काफी तेज होता है.
- नेट-जेआरएफ (UGC NET): UPSC के लिए जो ऑप्शनल सब्जेक्ट आपने चुना है, उसी सब्जेक्ट से MA करके UGC NET क्लियर कर लें. इससे आप यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं.
- पब्लिक पॉलिसी और NGO सेक्टर: UPSC एस्पिरेंट्स की जनरल अवेयरनेस काफी अच्छी होती है. थिंक टैंक, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और एनजीओ में पॉलिसी एनालिस्ट के रूप में अच्छी जॉब्स मिलती हैं.
- लॉ (Law) या प्रोफेशनल कोर्सेज: अगर आप तैयारी के शुरुआती दौर में हैं, तो LLB या डिस्टेंस मोड से कोई प्रोफेशनल कोर्स बैकअप के तौर पर रख सकते हैं.
UPSC Plan B: कब एक्टिवेट करें?
तैयारी की शुरुआत के 2 साल पूरी तरह UPSC को दें. अगर 2 से 3 अटेम्प्ट्स के बाद भी प्रीलिम्स या मेंस में रिजल्ट नहीं बनता है, तो बिना देर किए अपने प्लान B पर फोकस बढ़ा दें. सही समय पर लिया गया फैसला आपको स्ट्रेस से बचाएगा और करियर में सही मुकाम दिलाएगा.
ये भी पढ़ें: Priya Meena Success Story: 7 साल का कड़ा संघर्ष, IRS प्रिया मीना की इंस्पायरिंग कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए