सोशल मीडिया पर दिखा इस IAS का निराला अंदाज, कलेक्ट्रेट में किया पारंपरिक डांस

Updated:
विज्ञापन

IAS अनु कुमारी डांस करते हुए (PC-इंस्टाग्राम)

IAS Anu Kumari: सोशल मीडिया पर IAS अनु कुमारी का पारंपरिक अंदाज चर्चा में है. उन्होंने कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के साथ पारंपरिक डांस किया. अनु 2018 बैच की IAS अधिकारी हैं. उन्होंने प्राइवेट नौकरी छोड़कर यूपीएससी सेवा को चुना.

विज्ञापन

IAS Anu Kumari: तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर IAS अनु कुमारी उन चर्चित IAS में से एक हैं, जो न सिर्फ अपने काम के लिए चर्चा में रहती हैं बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. एक बार फिर उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वे गोल्ड किनारे वाली साड़ी में डांस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है ये फोटो और वीडियो केरल में मनाए जाने वाले फेस्टिवल ओणम का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

कर्मचारियों के साथ मनाया ओणम

तिरुवनंतपुरम कलेक्ट्रेट में आयोजित ओणम सेलिब्रेशन में IAS अनु कुमारी ने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तिरुवथिरा डांस किया. जिला कलेक्टर के इस सहज अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कलेक्टर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की गई हैं.


IAS अनु कुमारी (PC-इंस्टाग्राम)
IAS अनु कुमारी (PC-इंस्टाग्राम)

कौन हैं IAS अनु कुमारी?

अनु कुमारी मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं. वह केरल कैडर की 2018 बैच की IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2017 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: Priya Meena Success Story: 7 साल का कड़ा संघर्ष, IRS प्रिया मीना की इंस्पायरिंग कहानी

बैंक की नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी

IAS बनने से पहले अनु कुमारी ने करीब 9 साल तक ICICI Bank में नौकरी की थी. साल 2016 में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू की. इसके बाद 2017 में अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने UPSC में दूसरी रैंक हासिल की और IAS अधिकारी बनीं.

पढ़ाई में भी रही हैं शानदार

अनु कुमारी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से फिजिक्स में BSc ऑनर्स की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने नागपुर के Institute of Management Technology से MBA किया. UPSC में सफलता हासिल करने के बाद उनका चयन केरल कैडर में हुआ.

ये भी पढ़ें: IAS Aspirants ध्यान दें! सिर्फ Facts नहीं, आपकी Interpretation भी होगी टेस्ट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola