IAS Aspirants ध्यान दें! सिर्फ Facts नहीं, आपकी Interpretation भी होगी टेस्ट
UPSC की History Strategy बदल गई है: Facts से ज्यादा Analysis पर जोर
2016 से 2025 के बीच UPSC GS-1 में इतिहास से सवालों की कुल संख्या अपेक्षाकृत स्थिर रही है, लेकिन Ancient, Medieval, Modern India, Art & Culture और World History के बीच संतुलन लगातार बदलता रहा है. अब परीक्षा में सिर्फ तथ्य याद रखने के बजाय उनकी व्याख्या और विश्लेषण की क्षमता भी परखी जा रही है.
UPSC CSE Mains के GS-1 पेपर में इतिहास को लेकर पिछले एक दशक का ट्रेंड एक दिलचस्प बदलाव दिखाता है.
अगर 2016 से 2025 को संदर्भ अवधि मानें, तो इतिहास से पूछे जाने वाले सवालों की कुल संख्या में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आया है.
2018 के बाद इतिहास से सामान्यतः 6–7 प्रश्नों का स्पेस बना हुआ है. लेकिन इन सवालों के भीतर प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत, कला-संस्कृति और विश्व इतिहास के बीच संतुलन लगातार बदल रहा है.
शुभांगी शर्मा, UPSC Educator, के अनुसार इस बदलाव को समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि अब UPSC इतिहास में केवल जानकारी की परीक्षा नहीं ले रहा, बल्कि उम्मीदवार की ऐतिहासिक समझ, विश्लेषण और उत्तर प्रस्तुत करने की क्षमता को भी परख रहा है.
1. इतिहास के सवालों का ‘आंतरिक संतुलन’ बदल रहा है
2016–2025 की अवधि को देखें तो आधुनिक भारत को इतिहास के सवालों में सबसे बड़ा और स्थायी हिस्सा मिलने की धारणा अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं रही. 2018 के बाद इतिहास से लगभग 6–7 प्रश्नों का स्तर बना रहने के बावजूद इनके विषय बदलते रहे हैं.
प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास तथा Art & Culture ने कई वर्षों में अपनी उपस्थिति मजबूत की है. दूसरी ओर, Post-Independence India से सवाल नियमित नहीं रहे हैं. विश्व इतिहास की बात करें तो इसकी मौजूदगी हाल के वर्षों में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है और लगातार तीन वर्षों तक इससे प्रश्न देखने को मिले.
इसका सीधा मतलब है कि अभ्यर्थी इतिहास को केवल Modern India-केंद्रित तैयारी तक सीमित नहीं रख सकता. पूरे GS-1 syllabus के बीच संतुलित तैयारी जरूरी है.

2. UPSC अब पूछ रहा है- ‘आप जानते क्या हैं?’ से ज्यादा ‘समझते क्या हैं?’
इतिहास के प्रश्नों में सबसे बड़ा बदलाव उनकी प्रकृति में आया है. UPSC अब केवल तथ्य, तिथि, व्यक्ति या स्थापत्य की विशेषताएं बताने वाले प्रश्नों तक सीमित नहीं है.
उदाहरण के लिए, मंदिर स्थापत्य या मूर्तिकला पर सवाल केवल उसकी विशेषताओं की सूची मांगने के बजाय यह पूछ सकता है कि उस कला से तत्कालीन समाज के बारे में क्या पता चलता है.
यानी प्रश्न का फोकस fact recall से historical interpretation की ओर बढ़ रहा है.
यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज किसी भी विषय की बुनियादी जानकारी कई किताबों, नोट्स, टेस्ट सीरीज और ऑनलाइन संसाधनों में आसानी से उपलब्ध है. इसलिए केवल अधिक तथ्य याद कर लेना अब अपने-आप में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त नहीं देता.
अंतर पैदा होता है इस बात से कि उम्मीदवार किसी तथ्य को कितनी अच्छी तरह समझता है, दूसरे विषयों से जोड़ता है और सीमित शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है.
3. Answer Writing को आखिरी चरण नहीं, रोज की आदत बनाएं
ऐसे बदलते ट्रेंड में उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण रणनीति नियमित answer writing है. उत्तर लेखन को परीक्षा से कुछ महीने पहले शुरू करने के बजाय तैयारी के शुरुआती चरण से ही आदत का हिस्सा बनाना चाहिए.
शुभांगी शर्मा की सलाह है कि केवल उत्तर लिखना पर्याप्त नहीं है. प्रक्रिया होनी चाहिए- लिखिए, समीक्षा कीजिए, अपनी कमजोरी पहचानिए और उसी उत्तर को दोबारा बेहतर तरीके से लिखिए.
इससे धीरे-धीरे उत्तर में structure, argument, examples, linkage और conclusion बेहतर होते हैं. बाजार में उपलब्ध मॉडल आंसर को हूबहू कॉपी करने के बजाय उम्मीदवार को self-analysis की आदत विकसित करनी चाहिए.
इसी तरह, किताबों की संख्या बढ़ाते जाना भी तैयारी का पर्याय नहीं है. कुछ भरोसेमंद पुस्तकों को बार-बार और गहराई से पढ़ना, दर्जनों स्रोतों को सतही तौर पर पढ़ने से अधिक उपयोगी है.
UPSC इतिहास की तैयारी का नया मंत्र इसलिए तीन शब्दों में समझा जा सकता है- ‘कम पढ़ें, गहराई से समझें, लगातार लिखें.’
इतिहास में सफलता अब केवल इस बात पर निर्भर नहीं करती कि उम्मीदवार को कितने तथ्य याद हैं; असली बढ़त इस बात से बनती है कि वह उन तथ्यों को कितनी अच्छी तरह विश्लेषण, संदर्भ और उत्तर में बदल पाता है.
प्रभात खबर UPSC पर खास कवरेज कर रहा है, ताकि आपको एक्सपर्ट गाइडेंस के लिए कहीं और न जाना पड़े. UPSC परीक्षाओं से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

- प्रभात खबर UPSC Exclusive : UPSC : एक ख्वाब, कई इम्तिहान
- प्रभात खबर UPSC Exclusive Interview : आखिर UPSC इतना डरा क्यों रहा है? पटना वाले Eduteria का Exclusive Interview
- प्रभात खबर UPSC Exclusive Interview : UPSC : 'Tina Dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- Khan Sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
- प्रभात खबर UPSC Special: ना कोचिंग के UPSC की तैयारी करनी है? ये रही सेल्फ-स्टडी के लिए हमारी Booklist.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अचल प्रियदर्शी
अचल प्रियदर्शी (Achal Priyadarshy) अंतरराष्ट्रीय संबंधों, इंडिक एवं इंडीजीनस अध्ययन के जानकार, शिक्षाविद् और 33 पुस्तकों के लेखक हैं.
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के राजनीतिक सहायक के तौर पर काम किया है, तथा ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI)- रांची और झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (DoFECC) के साथ भी कार्य किया है.
उन्होंने सैकड़ों UPSC अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया है, और अंतरराष्ट्रीय संबंधों व समसामयिक विषयों पर उनके विश्लेषणात्मक लेख नियमित रूप से UPSC-केंद्रित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं.
साहित्य और जनजातीय इतिहास में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2025 में आयोजित जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन संस्करण में उनकी पुस्तक Tribal Bravehearts के लिए शब्द-शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया. शैक्षणिक रूप से, उन्होंने हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल से Religion, Peace and Conflict विषय में अध्ययन किया है.
ये उनकी कुछ लोकप्रिय किताबें हैं;
Pakistan State, Armed Influenconomy (प्रभात प्रकाशन) (2026)
Winning Bengal: Inside West Bengal’s Electoral War of 2026 (प्रभात प्रकाशन) (2026)
बिहार जनादेश 2025 (प्रभात प्रकाशन) (2026)
International Relations: UPSC & State Civil Services Examinations (Oakbridge Publishing) (2026)
ब्रांड हेमंत (स्वतंत्र प्रकाशन) (2025)
झारखण्ड की जनजाति समाज और समय का संकट (प्रकाशन संसथान) (2026)
जनजातीय शूरवीर (प्रभात प्रकाशन) (2026)
Know Your State: Jharkhand (अरिहंत प्रकाशन) (2025)
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (क्राउन पुब्लिकेशन्स) (2024)
बिहार सामान्य ज्ञान (उपकार प्रकाशन) (2024)
International Relations for UPSC Mains (Pratiyogita Darpan) (2024)
Internal Security & Disaster Management for UPSC Mains (Pratiyogita Darpan) (2024)
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








