VIDEO: पटना में RJD के राजभवन मार्च में हंगामा, AK-47 का जिक्र कर कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा, देखिए पूरा वीडियो

Updated:
विज्ञापन

पटना में RJD के लोक भवन मार्च के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने AK-47 का जिक्र करते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया. युवाओं ने नौकरी और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा.

विज्ञापन

Teajshwi Yadav March : पटना में RJD के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचे. बेगूसराय और भागलपुर समेत कई इलाकों से आए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं के लिए नौकरी की मांग उठाई.

AK-47 के जिक्र से गरमाया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे AK-47 की गोलियां खाने के लिए भी तैयार हैं. उनका आरोप है कि जब छात्र और युवा नौकरी की मांग को लेकर आवाज उठाते हैं, तो उन पर प्रशासन की ओर से बल प्रयोग किया जाता है.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के मुद्दे को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया.

जेपी गोलंबर से राजभवन तक मार्च का ऐलान

RJD का यह मार्च जेपी गोलंबर से शुरू होकर डाक बंगला चौराहा होते हुए राजभवन तक जाने के लिए निकला था. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ वॉटर कैनन भी मौके पर तैयार रखा गया था. पुलिस की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जाए.

पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे कार्यकर्ता

प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश के बावजूद कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक छात्रों और युवाओं की मांगें पूरी नहीं होतीं और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई और क्रांति की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे. वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने 2030 में अपनी सरकार बनने का दावा भी किया.

फिलहाल लोक भवन मार्च के दौरान पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई.

Also Read : VIDEO: तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर हाई अलर्ट, जेपी गोलंबर से डाक बंगला तक पुलिस की भारी तैनाती; वीडियो में देखें पूरी तैयारी


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन