IND vs SL Test DAY 3: तीसरे दिन का खेल रहा भारत के नाम, Photos में देखें आज के मोमेंट्स

भारतीय प्लेयर्स (फोटो—BCCI)
भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. मानव सुथार के 4 विकेटों की मदद से श्रीलंका 284 रन पर ऑलआउट हो गया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 178 रन की बढ़त हासिल कर ली है. बारिश के कारण मैच में थोड़ा व्यवधान पड़ा. इसके कारण भारत अपनी दूसरी पारी की शुरुआत नहीं कर सका. भारत अब चौथे दिन की सुबह से बैटिंग करने के लिए उतरेगा.

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मोहम्मद सिराज (फोटो- BCCI)

कैच पकड़ते शुभमन गिल (फोटो- BCCI)

विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो- BCCI)

अपील करते रवींद्र जडेजा (फोटो- BCCI)

सुथार को बधाई देते टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- BCCI)

मैदान को कवर करते स्टाफ (फोटो- BCCI)
बारिश से भारत की दूसरी पारी में हुई देरी
बारिश आने और पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण श्रीलंका की पारी समाप्त होने के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सकी. श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई. तीन दिनों का खेल समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया के पास 178 रन की बढ़त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









