32 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत को तरसा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में फिर मिली हार; 4-2 से जीता इंग्लैंड
भारतीय हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर निराशा हाथ लगी, जो 4-2 से हार गई. इस हार ने 1994 से चले आ रहे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के सूखे को जारी रखा. भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है, जो सेमीफाइनल की राह के लिए महत्वपूर्ण है.
Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर निराशा हाथ लगी. पूल-D के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हरा दिया. इस हार के साथ भारत का इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप में जीत का इंतजार और लंबा हो गया है. भारत ने आखिरी बार 1994 में इंग्लैंड को विश्व कप में हराया था.
मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की पहली हार है. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.
पहले हाफ में भारत का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में की. सातवें मिनट में जरमनप्रीत सिंह के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके. इसके बाद 14वें मिनट में इंग्लैंड को काउंटर अटैक पर मौका मिला. निक बांडुरक ने भारतीय गोलकीपर मोहित को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी.
भारत ने जल्द ही बराबरी कर ली. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत को 2-1 से आगे कर दिया. हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने यह बढ़त बनाए रखी.
ये भी पढ़ें: युवी-भज्जी ने गांगुली के साथ किया ऐसा मजाक, कप्तानी छोड़ने को तैयार हो गए थे दादा
दूसरे हाफ में पलट गया पूरा खेल
दूसरे हाफ में भारत की रणनीति कुछ रक्षात्मक नजर आई और इसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया. तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया. 39वें मिनट में स्टुअर्ट रशमेयर ने गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया. इसके कुछ ही मिनट बाद 44वें मिनट में हेनरी क्रॉफ्ट ने गोल दागकर इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी.
भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली. मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले निक बांडुरक ने अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी. भारत की कई छोटी-छोटी गलतियां भी टीम की हार की वजह बनी.
1994 के बाद विश्व कप में नहीं हरा पाया भारत
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला है. भारतीय टीम ने 1994 के बाद से हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड को नहीं हराया है. यानी तीन दशक से ज्यादा समय से विश्व कप के मंच पर इंग्लैंड का भारत पर दबदबा कायम है. इस हार के साथ भारत 32 साल पुराने इस सिलसिले को खत्म करने में भी नाकाम रहा.
सेमीफाइनल की राह में पाकिस्तान मुकाबला अहम
पूल-D में भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है. टीम के खाते में 3 अंक हैं और वह फिलहाल दूसरे स्थान पर है. इंग्लैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है. पाकिस्तान तीसरे और वेल्स चौथे स्थान पर हैं. भारत का अगला मुकाबला 19 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: आयुष शेट्टी ने विश्व चैंपियन चीन के शी यू ची को दी मात, पीवी सिंधु भी राउंड-32 में पहुंचीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









