एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

Updated:
विज्ञापन

बांग्लादेश महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महिला एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना की टीम में वापसी हुई है. एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होगा, जबकि एशियन गेम्स में बांग्लादेश 17 सितंबर को चीन से भिड़ेगा.

विज्ञापन

Bangladesh squad for Asia Cup and Asian Games: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महिला एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना की वापसी के रूप में हुआ है. शर्मिन ने आखिरी बार मई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के लिए खेला था. शर्मिन की टीम में वापसी ताज नेहर की जगह हुई है. ताज ने पिछले विश्व कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन चयनकर्ताओं के मुताबिक उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

विज्ञापन

बांग्लादेश महिला विंग के मुख्य चयनकर्ता साज्जाद अहमद ने बताया कि टीम को एक अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज की जरूरत महसूस हुई. उन्होंने कहा कि ताज को मौका दिया गया था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं. वहीं दूसरी ओपनर दिलारा अख्तर भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. ऐसे में टीम ने शर्मिन सुल्ताना को वापस बुलाने का फैसला किया.

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश महिला टीम

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, जुऐरिया फरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शर्मिन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजिदा अख्तर मघला और फारीहा इस्लाम त्रिशा.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान-नबी समेत कई दिग्गज बाहर

31 अगस्त को पहला मुकाबला

महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. बांग्लादेश को ग्रुप-B में इंडोनेशिया, श्रीलंका और यूएई के साथ रखा गया है. बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 31 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ करेगा. इसके बाद 6 सितंबर को श्रीलंका और 8 सितंबर को यूएई से मुकाबला होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

एशियन गेम्स में चीन से होगी पहली भिड़ंत

एशिया कप के बाद बांग्लादेश की टीम एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबलों में हिस्सा लेगी. टीम का सामना 17 सितंबर को पहले क्वार्टर फाइनल में चीन से होगा. अगर बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना भारत या जापान में से किसी एक से होगा. सेमीफाइनल के विजेता 22 सितंबर को गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे, जबकि हारने वाली दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें: 32 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत को तरसा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में फिर मिली हार; 4-2 से जीता इंग्लैंड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola