तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 किमी लंबी कतार; देखें तस्वीरें

Updated:
1 / 6
तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया, जिससे 20 किलोमीटर लंबी कतार लग गई. जानिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में.
फुल स्क्रीन में देखें

तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया, जिससे 20 किलोमीटर लंबी कतार लग गई. जानिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
तीसरी सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट
फुल स्क्रीन में देखें

तीसरी सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट

तीसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. करीब चार लाख श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच चुके हैं, जबकि कांवरिया पथ पर लगातार श्रद्धालुओं का फ्लो जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई.

3 / 6
कंट्रोल रूम से निगरानी
फुल स्क्रीन में देखें

कंट्रोल रूम से निगरानी

नंदन पहाड़ से शिवराम झा चौक तक रूटलाइन और मेला क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी की गई. कंट्रोल रूम से दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश लगातार दिए गए.

4 / 6
जलार्पण और सुविधाओं पर फोकस
फुल स्क्रीन में देखें

जलार्पण और सुविधाओं पर फोकस

प्रशासन ने कतारबद्ध और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सूचना केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया कांवड़ियों से सेवा भाव से पेश आने को कहा.

5 / 6
20 किमी लंबी कतार
फुल स्क्रीन में देखें

20 किमी लंबी कतार

श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक रही कि करीब 20 किलोमीटर लंबी कतार लग गई. भक्तों को घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की.

6 / 6
अधिकारी पहुंचे रूटलाइन में
फुल स्क्रीन में देखें

अधिकारी पहुंचे रूटलाइन में

उपायुक्त और एसपी ने अहले सुबह रूटलाइन में उतरकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की स्थिति परखी.अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola