तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा कांवरियों का सैलाब, पांच लाख भक्तों के जुटने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

बाबा को जलार्पण करने के लिए आते कांवरिये.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रवणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर में भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है. इस विशेष संयोग पर पांच लाख कांवरियों के पहुंचने का अनुमान है, जो बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करेंगे.

विज्ञापन

Deoghar Shravani Mela Third Monday: श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में कांवरियों का सैलाब उमड़ने की संभावना है. इस सोमवार को सोमवारी के साथ संक्रांति व नाग पंचमी का भी विशेष संयोग बन रहा है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन को तीसरी सोमवारी पर करीब पांच लाख कांवरियों के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने की संभावना है. इनमें साढ़े तीन लाख से अधिक कांवरियों के पैदल कांवरिया पथ के जरिये पहुंचने का अनुमान है, जबकि शेष श्रद्धालु परिवहन के विभिन्न साधनों, रेल व बाइक के सहारे बाबा नगरी पहुंचेंगे. 

विज्ञापन

कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरियों का रेला 

रविवार को दिन ढलने के साथ ही बाबा नगरी की ओर कांवरियों के आने की रफ्तार भी तेज हो गयी. कांवरिया पथ से लेकर शिवगंगा घाट तक कांवरियों का रेला नजर आया. कांवरिये नाचते- गाते, बोल बम व हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ते दिखे. कांवरियों में तीसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. 

ये भी पढ़ें- 17 अगस्त से हटेंगे बिजली खंभों पर लटके अवैध केबल, संबंधित कंपनियों से खर्च वसूलेगा JBVNL

पुजारी मिथिलेश झा ने करायी सरदारी पूजा

रविवार को मंदिर का पट खुलने के बाद पुरोहित समाज की ओर से सबसे पहले कांचा जल पूजा की गयी. इसके बाद पुजारी मिथिलेश झा ने षोड्शोपचार विधि से बाबा भोलेनाथ की सरदारी पूजा की. वहीं सुबह चार बजे के बाद आम कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू कराया गया. 

दो दिनों में 4.59 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण 

शनिवार व रविवार को मिलाकर कुल 4,59,703 कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की. शनिवार को कुल 2,27,556 कांवरियों ने जलार्पण किया. वहीं, रविवार को कुल 2,32,147 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाया.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे देवघर के सियासी सपूत कामेश्वरनाथ दास, 71 की उम्र में निधन से जदयू में शोक की लहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola