मारवाड़ी पंचायत मधुपुर का चुनाव संपन्न, अनुप गुटगुटिया अध्यक्ष व सचिव बने लोकनाथ

Updated:
विज्ञापन

कैप्शन- विजयी प्रत्याशी व अन्य | Prabhat Khabar Network

मधुपुर मारवाड़ी पंचायत चुनाव में अनुप गुटगुटिया अध्यक्ष और लोकनाथ खंडेलवाल सचिव चुने गए. अग्रसेन भवन में संपन्न हुए चुनाव के विस्तृत परिणाम यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

मधुपुर। शहर के कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार को मारवाड़ी पंचायत मधुपुर का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला. चुनाव को लेकर दिनभर अग्रसेन भवन में गहमा-गहमी का माहौल रहा. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें अनुप गुटगुटिया को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.

कैप्शन- विजयी प्रत्याशी व अन्य | Prabhat Khabar Network
कैप्शन- विजयी प्रत्याशी व अन्य | Prabhat Khabar Network

अनुप गुटगुटिया ने 305 मतों से दर्ज की जीत

वहीं, सचिव पद पर लोकनाथ खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कलबलिया विजयी हुए. अध्यक्ष पद के लिए अनुप गुटगुटिया, बास्कीनाथ डालमिया और महेश कुमार बथवाल समेत कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. अनुप गुटगुटिया को 424 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बास्कीनाथ डालमिया को 119 मत प्राप्त हुए.

अनुप गुटगुटिया और लोकनाथ खंडेलवाल ने दर्ज की जीत

इस तरह अनुप गुटगुटिया ने 305 मतों से जीत दर्ज की. सचिव पद के लिए लोकनाथ खंडेलवाल और कन्हैया लाल कन्नू समेत कुल दो प्रत्याशी मैदान में थे. लोकनाथ खंडेलवाल को 317 मत मिले. उन्होंने कन्हैया लाल कन्नू को 62 मतों से पराजित किया. वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कलबलिया के अलावा कुणाल बथवाल, संजीव कुमार मोदी, विशाल गुटगुटिया और विवेक बथवाल समेत कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. मुकेश कलबलिया को 177 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक बथवाल को 172 मत प्राप्त हुए.

मुकेश कलबलिया ने पांच मतों से दर्ज की जीत

इस तरह मुकेश कलबलिया ने पांच मतों से जीत हासिल की. चुनाव में कुल 575 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत के सदस्यों ने तीनों निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. बताया गया कि निर्वाचित पदाधिकारी आपसी सहमति से कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे. निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। मधुपुर के अग्रसेन भवन सभागार में चुनाव संपन्न हुआ.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola