शिक्षा के साथ खेल और सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ें बच्चे : डॉ. सुनील खवाड़े

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते डॉ. सुनील खवाड़े l Prabhat khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के बलसरा में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर एकलव्य एजुकेशन की ओर से देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. डॉ. सुनील खवाड़े ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया.

विज्ञापन

देवघर : बलसरा में एकलव्य एजुकेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने किया.

विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है. बच्चों को खेल और सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए. इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया.

उन्होंने संस्थान के निदेशक कुणाल कुमार एवं प्राचार्य कृष्ण कुमार के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मंच संचालन शांभवी एवं आशीष कुमार झा ने किया.

मौके पर रामेश्वर चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, प्रकाश भारद्वाज, अजय खवाड़े, मनोज पांडेय, ब्रह्मदेव राउत, महेश राउत एवं रोहित पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola