18वें दिन भी जारी रहा बोल बम का जयघोष: बीएड कॉलेज तक कांवरियों की कतार, शनिवार को 2.27 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला के 18वें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. बोल बम के जयघोष से गूंज उठी बाबानगरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

संजीत मंडल, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 18वें दिन रविवार को भोर से ही बाबाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है. रात से ही कतार में खड़े कांवरिये बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए आगे बढ़ते रहे. प्रातः 4:13 बजे बाबा मंदिर के पट खुले और परंपरागत सरकारी पूजा के बाद आम कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू हुआ. सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्तों के हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से रूट लाइन गुंजायमान रही.

विज्ञापन
रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network
रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network

जलार्पण को उमड़ी कांवरियों की भीड़, मंदिर तक लगी कतार

जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज से आगे तक बनी हुई है. कांवरिये कतारबद्ध होकर बाबा का नाम जपते हुए निरंतर मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं. केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों का उत्साह और अटूट आस्था देखते ही बन रही है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी हुई है.

रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network
रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रूट लाइन से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम यानी क्यूआरटी को भी सक्रिय रखा गया है. पूरे रूट लाइन और मेला क्षेत्र में निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराया जा सके.

रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network
रविवार की अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ का दरबार | Prabhat Khabar Network

17वें दिन 2.27 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला के 17वें दिन शनिवार को बाबा मंदिर में कुल 2,27,556 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया था. इनमें शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 15,719 श्रद्धालु शामिल रहे. बाह्य अर्घा से 1,03,583 और आंतरिक अर्घा से 1,08,254 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. शनिवार को भी मेला क्षेत्र में क्यूआरटी, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चौबीसों घंटे तैनाती रही.

सुगम दर्शन के बीच बोल बम से गूंजा बाबाधाम

प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराना है. रूट लाइन में लगातार निगरानी और कतार व्यवस्था के साथ भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बाबा बैद्यनाथ के दरबार में उमड़ रही भीड़ के बीच पूरा बाबाधाम बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola