ओडिशा से साइकिल चलाकर रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन, हिटमैन बोले- ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आया है’

Updated:
विज्ञापन

फैन के साथ रोहित शर्मा (फोटो—एक्स)

रोहित शर्मा के एक ऐसे ही फैन सुनील ने 1479 किमी का सफर साइकिल से तय कर उनसे मुलाकात की. सुनील की इस दीवानगी और रोहित के साधारण व्यवहार ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Rohit Sharma Fan Moment: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले ‘हिटमैन’ अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं. अब रोहित का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ओडिशा से साइकिल चलाकर उनसे मिलने पहुंचे एक फैन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं.

1479 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे मुंबई

सुनील ने अपनी इस खास यात्रा को सोशल मीडिया पर भी लगातार साझा किया. रास्ते के अलग-अलग पड़ावों के वीडियो और तस्वीरों के जरिए उन्होंने दिखाया कि कैसे वह साइकिल से लंबा सफर तय करते हुए मुंबई पहुंचे. उनका मकसद सिर्फ एक था-अपने पसंदीदा क्रिकेटर रोहित शर्मा से आमने-सामने मिलना. मुंबई पहुंचने के बाद सुनील की आखिरकार रोहित शर्मा से मुलाकात हुई. वह अपने साथ ओडिशा की खास शॉल के अलावा भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की तस्वीरें भी लेकर पहुंचे थे. उन्होंने रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह की तस्वीर वाला एक खास फोटो फ्रेम भी उन्हें गिफ्ट किया.

‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आया है’

जब रोहित शर्मा को पता चला कि सुनील उनसे मिलने के लिए ओडिशा से साइकिल चलाकर मुंबई आए हैं, तो वह भी हैरान रह गए. वीडियो में रोहित अपने साथ मौजूद लोगों से इस फैन के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं और फिर कहते हैं, ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आया है.’ रोहित ने सुनील की मेहनत और जुनून की तारीफ करने के साथ-साथ उसे गले भी लगाया. फैन जब अपने साथ लाए तोहफे खोल रहा था, तब भी रोहित उसके पास खड़े रहे और उसे पूरा समय दिया. यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

Also Read: VIDEO: मिल-बांटकर खाएंगे... फिर तलवार चलाएंगे, स्टंप माइक पर सरफराज और पंत का मजेदार बातचीत वायरल

फैन की दीवानगी ने जीता इंटरनेट का दिल

सुनील ने रोहित से मुलाकात के कई खास पल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि 1479 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करना आसान नहीं था, लेकिन सुनील ने अपने आइडल से मिलने के लिए यह मुश्किल भी पूरी कर दी. रोहित शर्मा और उनके इस फैन की मुलाकात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: MSG के चैंपियन बनने के साथ खत्म हुआ द हंड्रेड का छठा सीजन, जानिए कौन रहा टॉप रन स्कोरर और लीडिंग विकेट-टेकर?


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola