अब नहीं दिखेगा मैदान पर रोनाल्डो का जादू? स्टार फुटबॉलर ने बता दिया कब लेंगे संन्यास

Updated:
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो-सोशल मीडिया)

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि सऊदी प्रो लीग का यह सत्र उनके पेशेवर फुटबॉल करियर का आखिरी साल हो सकता है. संन्यास के बाद के जीवन की योजना भी तैयार है.

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Retirement: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर खुलासा कर दिया है. 41 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा है कि सऊदी प्रो लीग का मौजूदा सत्र उनके पेशेवर फुटबॉल करियर का आखिरी साल होगा. उनका अल नासर के साथ कॉन्ट्रैक्ट अगले साल जून में खत्म हो रहा है और उन्होंने नए कॉन्ट्रैक्ट से भी इनकार कर दिया है.

रोनाल्डो ने वोग पत्रिका से बातचीत में कहा, “शायद यह फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है. मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं.” रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक 976 गोल किए हैं. वह फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं और क्लब तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

संन्यास के बाद की भी बना ली है योजना

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल के बाद के जीवन को लेकर भी अपनी योजना तैयार कर ली है. उन्होंने माना कि फुटबॉल छोड़ने के बाद जिंदगी में एक बड़ा खालीपन महसूस हो सकता है.

मैंने अपने भविष्य की पूरी योजना बना ली है. मेरे पास खुद को व्यस्त रखने के लिए इतनी सारी चीजें हैं कि सिर्फ एक चीज बताना मुश्किल है. फुटबॉल छोड़ने से बड़ा खालीपन आ सकता है, इसलिए आपको उसकी भरपाई एक तरीके से नहीं बल्कि कई तरीकों से करनी होगी.

रोनाल्डो ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी लंबे समय की साथी जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की थी. अब उनके इस बयान के बाद दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजर उनके भविष्य पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: गेंद को समझा गोला... डिकवेला का कैच छोड़ने पर फैंस ने लिए केएल राहुल के मजे; VIDEO

रोनाल्डो का करियर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2002 में पेशेवर फुटबॉल में कदम रखा था और इसके बाद अपने शानदार करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की. उन्होंने पांच बार बैलन डी'ओर पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि पांच बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. इंग्लैंड, स्पेन और इटली में उन्होंने लीग खिताब भी जीते.

पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने टीम को यूरो कप और नेशंस लीग का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. स्पोर्टिंग सीपी से करियर शुरू करने के बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, युवेंटस और अल नासर जैसे दिग्गज क्लबों का प्रतिनिधित्व किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रियल मैड्रिड के लिए उनके 450 गोल आज भी क्लब के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें: 5 बच्चों के बाद रोनाल्डो का क्या है फैमिली प्लान? खुद दिया जवाब


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola