कोलकाता से एक और ISI एजेंट गिरफ्तार, राणा रऊफ का मददगार है इमरान

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ISI Network Kolkata: कोलकाता के तपसिया से एसटीएफ ने पाकिस्तानी जासूस राणा रऊफ के सहयोगी इमरान को गिरफ्तार किया. आरोपी फर्जी दस्तावेज की मदद से पासपोर्ट बनाने और स्लीपर सेल तैयार करने में जुटा था.

विज्ञापन

ISI Network Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने सोमवार को एक और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के कथित एजेंट और राणा रऊफ के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये संदिग्ध की पहचान इमरान के रूप में हुई है. उसे कोलकाता के तपसिया इलाके के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने का खेल

  • एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इमरान फर्जी दस्तावेजों की मदद से राणा रऊफ के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने में मदद कर रहा था.
  • पुलिस को आशंका है कि यह पूरा गिरोह कोलकाता को अपना बेस बनाकर आतंकियों का ‘स्लीपर सेल’ तैयार करने की कोशिश में जुटा था.
  • एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं. उन सभी लोगों की एसटीएफ सरगर्मी से तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार

नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ और जासूसी

संदिग्ध आईएसआई एजेंट राणा रऊफ को पिछले सप्ताह उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से गिरफ्तार किया गया था. मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला रऊफ नेपाल में कई साल गुजारने के बाद वर्ष 2012 में जाली (फर्जी) कागजातों के सहारे भारत में घुसा था. वह भारतीय सेना (Indian Army) और रेलवे (Indian Railways) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था.

ये भी पढ़ें: बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

SIR से पहले पासपोर्ट हासिल करने की साजिश

जांच एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि क्या राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने से पहले रऊफ तेजी से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने की फिराक में था. फिलहाल एसटीएफ इमरान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे जासूसी नेटवर्क की हर कड़ी का पर्दाफाश किया जा सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola